Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोल्हापुर पहुंचे CM फडणवीस, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे महालक्ष्मी मंदिर विकास कार्यों का आगाज

Mahalaxmi Temple Development Work: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कोल्हापुर पहुंचे। महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर के भव्य विकास कार्यों सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 20, 2026 | 11:59 AM

कोल्हापुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते अतिथि (सोर्स: एक्स@Devendra_Office)

Follow Us
Follow Us:

Amit Shah Devendra Fadnavis Kolhapur Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोल्हापुर पहुंचे। वे श्री महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात कोल्हापुर पहुंचे थे और उन्होंने सरकारी विश्राम गृह में रात्रि विश्राम किया। वे एक दिवसीय कोल्हापुर-इचलकरंजी दौरे पर हैं, जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं और सहकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। राज्य के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार भी मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ कोल्हापुर पहुंचे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे के खराड़ी में गिरफ्तार ढोंगी बाबा राधामोहन का घिनौना कारनामा, ‘मन की रिपोर्ट’ से करता था ब्लैकमेल

हरियाणा से झांसा देकर लाई गई नाबालिग, भाईंदर में सौदेबाजी और शोषण के आरोप में 8 गिरफ्तार

सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप

Andheri Illegal Encroachment: अंधेरी में बीएमसी का बड़ा एक्शन, फुटपाथों से 9 अवैध दुकानें हटाई गईं

🔸CM Devendra Fadnavis arrives at Kolhapur.
🔸मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांचे कोल्हापूर येथे आगमन.
🔸मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनका कोल्हापुर में आगमन।
🕙10 am | 20-6-2026 | Kolhapur | स. १० वा. | २०-६-२०२६📍कोल्हापूर@Dev_Fadnavis#Maharashtra #DevendraFadnavis #Kolhapur pic.twitter.com/m0Sg8L37AZ — @OfficeOfDevendra (@Devendra_Office) June 20, 2026

अमित शाह कोल्हापुर में इन कार्यक्रमों होंगे शामिल

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘पश्चिमी महाराष्ट्र मंदिर विकास योजना’ के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा, अमित शाह कोल्हापुर के पुलिस परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वे इचलकरंजी में ‘जनता सहकारी बैंक’ की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे और एक सहकारी चीनी मिल के नाम बदलने और उसके विस्तार से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री इचलकरंजी के ‘कल्लाप्पाना अवाडे टेक्सटाइल पार्क’ मैदान में किसानों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के महाराष्ट्र में विभिन्न कार्यक्रम। केंद्रीय गृह आणि सहकारिता मंत्री श्री अमित जी शाह यांचे महाराष्ट्रातील विविध कार्यक्रम। pic.twitter.com/R7whkoYwsy — Office of Amit Shah (@AmitShahOffice) June 19, 2026

इचलकरंजी में किसान सभा को संबोधित करेंगे फडणवीस

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कार्यक्रम केवल मंदिर क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा, इचलकरंजी में सहकारी बैंक से जुड़े कार्यक्रम और किसान सभा में भी भाग लेंगे। प्रशासनिक स्तर पर इन सभी आयोजनों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें:- NEET री-एग्जाम में NTA की बड़ी लापरवाही, नागपुर के छात्र को बिना पासपोर्ट दे दिया अबू धाबी का परीक्षा केंद्र

इस दौरे में राज्य के निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले, कई विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें विशेष पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर, नगर आयुक्त और जिला पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। सभी ने हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सूत्रों के मुताबिक, सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे मुंबई के लिए रवाना होंगे। यह दौरा राज्य में विकास कार्यों की समीक्षा और सहकारी व धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Amit shah devendra fadnavis kolhapur visit development projects

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 11:59 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Devendra Fadnavis
  • Kolhapur News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.