- Hindi News »
- Maharashtra »
- Know Why Ca Gave Supari Worth 50 Lakhs In Pimpri Chinchwad 4 Arrested
पिंपरी-चिंचवड़ में जानें क्यों CA ने दी 50 लाख की सुपारी, जानें क्या है पूरा मामला
- Written By: प्रभाकर दुबे

पिंपरी: जमीन की खरीदी-बिक्री के व्यवसाय को लेकर पार्टनर दोस्त की हत्या (Murder) कराने के लिए महिला मित्र की मदद से एक शातिर अपराधी को 50 लाख रुपए की सुपारी देने की चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं। इस मामले में पिंपरी-चिंचवड पुलिस (Pimpri-Chinchwad Police) के क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने पुलिस रिकॉर्ड में अपराधी सहित चार लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सीए (CA) है। उनके पास से तीन पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने सीए विवेक नंदकिशोर लाहोटी, सुधीर अनिल परदेशी, शरद सालवी के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तलेगांव दाभाडे के किशोर आवारे की हत्या का बदला लेने के लिए रची गई हत्या की साजिश की जांच चल ही रही है। इसी दौरान डाका विरोधी टीम ने सोमाटणे फाटा में 3 जुलाई 2023 को अनिल परदेशी को 2 पिस्तौल और 16 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ तलेगांव दाभाडे पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच डाका विरोधी टीम कर रही थी।
मध्य प्रदेश से लाए देशी पिस्तौल और कारतूस
मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी सुधीर परदेशी ने अपने साथी शरद सालवी के जरिए मध्य प्रदेश से 3 देसी पिस्तौल और 40 कारतूस लाने की बात बताई। इनमें से एक पिस्तौल और 24 कारतूस सीए विवेक लाहोटी द्वारा खुद के पास रखे जाने की बात बताई। पुलिस ने लाहोटी को चिंचवड के घर से कब्जे में लेकर 1 पिस्तौल और 24 कारतूस जब्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार की भूमिका पर टिकी नजरें! क्या पिंपरी-चिंचवड़ में एनसीपी को मिलेगा विधान परिषद का ‘बूस्टर डोज’?
पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका की स्थायी समिति में विकास प्रस्तावों को मंजूरी
पिंपरी-चिंचवड़: स्मार्ट सिटी के नाम पर 1400 करोड़ खर्च, फिर भी योजनाएं अधूरी; मनपा पर हर साल 50 करोड़ का बोझ
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में 52 करोड़ का घोटाला आरोप; फर्जी बिल, जाली हस्ताक्षरों से ‘तिजोरी पर डाका’!
आरोपी का जमीन खरीदनी और बेचने का कारोबार
आरोपी सुधीर परदेशी पुलिस रिकॉर्ड में अपराधी है। उसके खिलाफ गंभीर मामले दर्ज है। उसका और सीए लाहोटी कैसे और क्यों दोस्ती हुई, उसने सीए के पास पिस्तौल क्यों रखी। इसे लेकर पुलिस को संदेह हुआ। इसलिए पुलिस ने दोनों आरोपियों से पुलिस कस्टडी के दौरान सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान सीए विवेक लाहोटी ने बताया कि जमीन खरीद बिक्री के व्यवसाय का पार्टनर राजू माली की हत्या करने के लिए 50 लाख की सुपारी सुपारी दी है। ए विवेक लाहोटी का जमीन खरीद-बिक्री का व्यवसाय है। राजू माली उसका पार्टनर है। राजू माली के साथ हुए लेन-देन में गलतफहमी में लाहोटी ने अपनी महिला मित्र के जरिए राजू को मारने की सुपारी परदेशी को दी। इस काम के लिए परदेशी और सालवी ने मध्य प्रदेश से पिस्तौल और कारतूस लाया।
सातारा के बांधकाम साईट पर मारने का प्लान
राजू माली हर शनिवार और रविवार को सातारा जिले में अपने बांधकाम साईट का दौरा कर वही रुक जाते थे। यह बात समझ में आने पर आरोपियों ने राजू माली की वही हत्या करने की साजिश रची। साथ ही यहां की रेकी करने के लिए वहां गए भी थे। आरोपियों के यह जगह चुनने की वजह यह थी कि यहां पर कुछ होने परद पुलिस को तुरंत इसका सुराग नहीं मिल पाएगा। इसलिए यह जगह चुनने की बात जांच में सामने आई हैं, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। मामले की जांच डाका विरोधी टीम के सहायक पुलिस निरीक्षक अंबरिश देशमुख कर रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे, पुलिस सह आयुक्त संजय शिंदे, अपर पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी, पुलिस उपायुक्त क्राइम स्वप्ना गोरे, सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम सतिश माने, सहायक पुलिस आयुक्त बालासाहेब कोपनर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने की है।
Know why ca gave supari worth 50 lakhs in pimpri chinchwad 4 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं
May 12, 2026 | 03:20 AMAaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














