- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jee Advanced 2026 Result Girl Topper Aarohi Deshpande Pune Success Story Quota Notes Technique
JEE Advanced Result 2026: कोटा की कलर कोडिंग टेक्निक से पुणे की आरोही बनीं गर्ल्स टॉपर, जानें सफलता का राज
- Written By: आकाश मसने
JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। पुणे की आरोही देशपांडे ने अपनी अनोखी 'कलर कोडिंग' पढ़ाई तकनीक से देश भर में लड़कियों में टॉप कर इतिहास रच दिया है।

JEE एडवांस की गर्ल्स टॉपर आरोही देशपांडे (सोर्स: सोशल मीडिया)
JEE Advanced Girl Topper Aarohi Deshpande Story: देश भर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. इंजीनियरिंग के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में एडमिशन के लिए होने वाली JEE Advanced 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस साल के नतीजों में सबसे ज्यादा चर्चा IIT दिल्ली जोन के छात्रों की हो रही है, जिन्होंने पूरे देश में अपना परचम लहराया है।
JEE Advanced 2026 के नतीजों के बीच एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह नाम है महाराष्ट्र की रहने वाली आरोही देशपांडे का, जिन्होंने लड़कियों में शीर्ष रैंक हासिल करके अपनी प्रतिभा दिखाई है। पहले JEE Main में और अब JEE Advanced में अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि लगातार कड़ी मेहनत और सही दिशा में की गई तैयारी से वाकई बड़े लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।
JEE Advanced 2026 में परफॉर्मेंस कैसी रही?
इस साल 17 मई 2026 को हुई JEE Advanced परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 87 हजार 389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1 लाख 79 हजार 694 उम्मीदवार दोनों पेपर दिए। परीक्षा में कुल 56,880 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए, जिनमें 10,107 लड़कियां शामिल थीं। आरोही देशपांडे ने ऑल इंडिया रैंक में 77वां स्थान हासिल किया। उन्होंने दिल्ली जोन से परीक्षा दी थी और 360 में से 280 अंक प्राप्त किए। महिला उम्मीदवारों में यह सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस थी, जिससे वह इस साल की महिला टॉपर बन गईं।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम किसान योजना: अगली किस्त के लिए 30 जून तक ई-केवाईसी अनिवार्य, कृषि विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान
उमरखेड़ में गांजा बेचने की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार, 1.285 किलो मादक पदार्थ जब्त
वर्धा जिले के हिंगनघाट में एमडी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार; 4.71 लाख का माल जब्त
JEE Advanced 2026 Result: IIT दिल्ली जोन का जलवा! शुभम कुमार ऑल इंडिया टॉपर, आरोही देशपांडे बनीं फीमेल टॉपर
आरोही ने जेईई मेन में भी दिखाया था दम
आरोही देशपांडे ने जेईई एडवांस्ड में ही नहीं इससे पहले हुई जेईई मेन परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया था। जेईई मेन 2026 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 99 हासिल की थी। लगातार दोनों परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ने उन्हें देश के मेधावी छात्रों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।
महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली है आरोही देशपांडे
बता दें कि आरोही देशपांडे मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली हैं। हालांकि, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए वह कोटा राजस्थान चली गईं। पिछले 4 सालों से वह कोटा में ही रहकर पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने कोटा स्थित एलन इंस्टीट्यूट में अपनी तैयारी की। जहां उन्होंने नियमित अभ्यास, टेस्ट सीरीज और रिविजन के जरिए अपनी पढ़ाई को मजबूत बनाया। लंबे समय तक अपने टारगेट पर लगातार फोकस रखने की उनकी क्षमता को ही उनकी सफलता का एक प्रमुख कारण माना जाता है।
क्या है आरोही देशपांडे की सफलता का राज?
अपनी सफलता के पीछे की रणनीति बताते हुए आरोही ने कहा कि अपनी नियमित पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपनी छुट्टियों और रविवारों का भी पूरा सदुपयोग किया। यदि वह किसी खास अध्याय को तय समय पर पूरा नहीं कर पाती थीं, तो उसे खत्म करने के लिए वह विशेष रूप से अतिरिक्त समय निकालती थीं। उनका मानना है कि केवल पढ़ना ही काफी नहीं है, बार-बार दोहराना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी कारण से उन्होंने नियमित रूप से दोहराने का अभ्यास किया और हर विषय के लिए अलग से नोट्स तैयार किए।
यह भी पढ़ें:- JEE Advanced 2026 Result: IIT दिल्ली जोन का जलवा! शुभम कुमार ऑल इंडिया टॉपर, आरोही देशपांडे बनीं फीमेल टॉपर
कलर कोडिंग टेक्निक से पढ़ाई को बनाया आसान
आरोही देशपांडे की तैयारी का एक खास हिस्सा उनके नोट्स बनाने का स्टाइल था। उन्होंने बताया कि उन्होंने केमिस्ट्री समेत कई सब्जेक्ट्स के नोट्स बनाते समय कलर कोडिंग टेक्निक का इस्तेमाल किया। जरूरी फ़ॉर्मूला, फैक्ट्स और कॉन्सेप्ट्स को अलग-अलग रंगों में लिखने से उन्हें रिविज़न के दौरान जरूरी पॉइंट्स जल्दी याद करने में मदद मिली। यह तरीका उनके लिए एग्जाम की तैयारी के दौरान बहुत काम आया।
Jee advanced 2026 result girl topper aarohi deshpande pune success story quota notes technique
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
JEE Advanced Result 2026: कोटा की कलर कोडिंग टेक्निक से पुणे की आरोही बनीं गर्ल्स टॉपर, जानें सफलता का राज
Jun 01, 2026 | 10:48 AMपीएम किसान योजना: अगली किस्त के लिए 30 जून तक ई-केवाईसी अनिवार्य, कृषि विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान
Jun 01, 2026 | 10:47 AMउमरखेड़ में गांजा बेचने की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार, 1.285 किलो मादक पदार्थ जब्त
Jun 01, 2026 | 10:43 AMMLC Election 2026: भाजपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट; सुप्रिया सुले के समधी अरुण लखानी को मिला टिकट
Jun 01, 2026 | 10:30 AMमहीने के पहले ही दिन सोना-चांदी धड़ाम! कीमतों में आई भारी गिरावट, खरीदने से पहले तुरंत चेक करें ताजा भाव
Jun 01, 2026 | 10:30 AMवर्धा जिले के हिंगनघाट में एमडी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार; 4.71 लाख का माल जब्त
Jun 01, 2026 | 10:29 AMधुएं और लपटों से दहला कटक! मछली बाजार के गोदाम में लगी आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Jun 01, 2026 | 10:27 AMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM











