- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Jcb Fire Short Circuit Malkapur Dhanodi Road Amravati
मलकापुर-धनोडी मार्ग पर धू-धू कर जली जेसीबी, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Amravati JCB Fire News: अमरावती जिले के मलकापुर-धनोडी मार्ग पर शॉर्ट सर्किट के कारण जेसीबी में भीषण आग लग गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

JCB Fire (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Malkapur Dhanodi Road News: वरुड के मलकापुर से धनोडी मार्ग पर शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से जेसीबी में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में जेसीबी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
हालांकि, चालक की सूझबूझ से एक बड़ा जानामाल का नुकसान टल गया।जानकारी के अनुसार पुसला निवासी प्रवीण केदार के मालिकाना हक वाली जेसीबी क्र। एमएच 34/ एल 9350 मलकापुर के अनिता पेट्रोल पंप पर खड़ी थी। शनिवार सुबह चालक दिलीप धुर्वे रवाला जेसीबी में डीजल भरवाकर पाइपलाइन के काम के लिए धनोडी की ओर निकला था।
चलती जेसीबी से नीचे छलांग
पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर जाने के बाद जेसीबी के ऑयल और डीजल पाइप के पास लगी वायरिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। जेसीबी से धुआं निकलता देख चालक दिलीप धुर्वे को तुरंत खतरे का अहसास हुआ। उन्होंने बिना एक पल गंवाए चलती जेसीबी से नीचे छलांग लगा दी। उनके कूदते ही पूरी जेसीबी ने आग पकड़ ली और वह धूधू कर जलने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम? तुरंत करें ये काम, विधायक सुलभा खोडके ने की अपील
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
अमरावती विधान परिषद चुनाव: प्रवीण पोटे का नामांकन टला, केंद्रीय समिति की फटकार के बाद भाजपा में बढ़ी हलचल
ये भी पढ़े: PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
यातायात पूरी तरह बाधित
समय रहते कूदने के कारण चालक को कोई चोट नहीं आई। घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे की सूचना तुरंत शेंदुरजनाघाट नगर परिषद के दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग ने आग बुझा दी, लेकिन तब तक जेसीबी का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। इस अग्निकांड में जेसीबी मालिक प्रवीण केदार का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
Jcb fire short circuit malkapur dhanodi road amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी; 7 दमकल गाड़ियां मौके पर घंटों बाद पाया काबू
May 31, 2026 | 09:42 AMगर्मी से राहत की उम्मीद, मौसम विभाग ने मुंबई-ठाणे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया
May 31, 2026 | 09:35 AMदिल्ली के 150 बहुमंजिला मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हिंसा की आशंका के बीच पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
May 31, 2026 | 09:35 AMनागपुर से पुणे तक फैले ई-सिगरेट रैकेट पर क्राइम ब्रांच का बड़ा वार, 16 लाख की सामग्री जब्त
May 31, 2026 | 09:29 AM28 साल का शासन, पर एक को भी नहीं दी सजा-ए-मौत! 18वीं सदी में अहिल्याबाई होल्कर ने ऐसे कायम किया ‘रामराज्य’
May 31, 2026 | 09:26 AMChand Mera Dil BO Collection: क्या दर्शकों को पसंद आ रही है अनन्या-लक्ष्य की लव स्टोरी? जानें अबतक की कुल कमाई
May 31, 2026 | 09:25 AMDelhi Mumbai Terror Module: दिल्ली-मुंबई में हमले की कथित साजिश का दावा, मुंबई से दो संदिग्ध गिरफ्तार
May 31, 2026 | 09:20 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














