Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दरिंदे को फौरन फांसी दो…मालेगांव में बच्ची की हत्या पर जालना में उबाल, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Jalna News मालेगांव में 4 वर्षीय बालिका की दुराचार व हत्या के विरोध में जालना महिला कांग्रेस ने गांधी चमन में धरना दिया। सरकार पर सुरक्षा विफलता का आरोप लगाते हुए आरोपी को फांसी की मांग की गई।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 28, 2025 | 03:14 PM

जालना में विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalna Women Congress Protest: नासिक जिले की मालेगांव तहसील के डोंगराले गांव में 4 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुराचार और निर्मम हत्या से पूरे सूबे में आक्रोश व उबाल है। जालना जिला महिला कांग्रेस की ओर से गांधी चमन क्षेत्र में धरना आंदोलन कर घटना की कड़ी निंदा कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की गई। धरना स्थल ‘आरोपी को फांसी दो… मासूम को न्याय दो’, गृह मंत्री जवाब दो आदि नारों से क्षेत्र गूंज उठा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संध्या सव्वालाखे के निर्देश पर व सांसद डॉ. कल्याण काले की अगुवाई में महिला जिलाध्यक्ष नंदा पवार ने आंदोलन के दौरान कहा कि निर्दोष बालिका के साथ हुई बर्बरता मानवता पर कलंक है और ऐसे दरिंदों को कठोरतम सजा ही समाज को न्याय व सुरक्षा का संदेश दे सकती है।

राज्य सरकार पर बोला हमला

नंदा पवार ने राज्य की महायुति सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे है व सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

नवी मुंबई में बढ़े अवैध निर्माण, 340 इमारतों और 3,133 झोपड़ियों पर कार्रवाई

राज्य के बड़े शहरों से गुजरेगा एक और एक्सप्रेसवे, उत्तर से दक्षिण भारत की दूरी होगी कम

तेंदुओं के हमले रोकने के लिए राज्य सरकार की पहल, वन मंत्री गणेश नाईक ने विधानसभा में दी जानकारी

लव जिहाद पर लगाम की तैयारी, महाराष्ट्र विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पेश

चेताया कि यदि इस अपराध में त्वरित व कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो महिला कांग्रेस सड़क से लेकर विधान भवन तक उग्र आंदोलन करेगी। कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता चित्रा वाघ की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के अत्याचार के मुद्दों पर आवाज बुलंद करने वाले नेता सत्ता में होते ही क्यों शांत हो जाते हैं? यह समाज की सबसे बड़ी त्रासदी है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तय समय पर होंगे इलेक्शन

आंदोलन के दौरान गुंजन चांदोडे ने प्रतीकात्मक काठी घुमा कर आक्रोश व्यक्त किया। महिला कांग्रेस ने एलान किया कि आरोपी को फांसी की सजा मिलने और पीड़ित बालिका को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इनकी रही उपस्थिति

आंदोलन में फकीरा वाध, सूरज यलगंठवार, प्रतीक्षा खाड़े, लक्ष्मी चांदोडे, नूर जहां शेख, सुनंदा जायभाये, सुहासिनी कांबले, सिंधु वाघ, जया आठवले, शारदा वाहुले, खैरुनिसा सैयद, रानी घायाल, माया भगत, गीता तोष्णीवाल संग बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।

Malegaon girl murder women congress protest jalna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2025 | 03:14 PM

Topics:  

  • Jalna News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.