Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सर्दियों में ही जल संकट के संकेत,16.49 करोड़ की कार्ययोजना तैयार; प्रशासन ने बनाया बड़ा एक्शन प्लान

Jalna Water Crisis: पिछले वर्ष अच्छी बारिश के बावजूद जालना जिले में इस सर्दियों में ही जल संकट उभर आया है। इससे निपटने के लिए प्रशासन ने ₹16.49 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर कलेक्टर को भेजी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 05, 2026 | 02:03 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalna Tanker Water Supply: जालना पिछले वर्ष मानसून के दौरान अत्यधिक वर्षा के बावजूद जालना जिले में इस बार सर्दियों के मौसम में ही। पानी की कमी के संकेत मिलने लगे हैं। संभावित जल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने 16 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत वाली विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है, जिसे अंत्तिम स्वीकृति के लिए जिला कलेक्टर को भेज दिया गया है।

पिछले वर्ष जून-जुलाई में जिले में लगभग 25 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई थी। इसके बावजूद प्रशासन ने 1 जुलाई से टैंकर सेवा बंद कर दी थी। उस समय टैंकरों की संख्या करीब 200 तक पहुंच गई थी, वर्ष 2023 के भीषण सूखे के दौरान यह संख्या 450 से अधिक हो गई थी।

वर्ष 2024 में संतोषजनक बारिश के कारण पानी की समस्या अधिक महसूस नहीं हुई, लेकिन बदनापुर और जालना तहसीलों में कम वर्षा होने से इस वर्ष सर्दियों में ही जल संकट उभर आया। 25 मार्च को जालना और बदनापुर तहसीलों के 5 गांव और 5 बस्तियां टैंकरों पर निर्भर हो गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

आर्द्रभूमि संरक्षण में पिछड़ा चंद्रपुर? 1681 पूर्व मालगुजारी तालाबों के संवर्धन की उठी मांग

‘अच्छा खाओ, अच्छा बनो’ छात्रों को संतुलित आहार का मंत्र, अधिकारियों का मार्गदर्शन; छात्रों ने ली शपथ

पुरंदर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मिलेगी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए 6,000 करोड़ कर्ज प्रस्ताव तैयार

महाराष्ट्र के 40 आदिवासी छात्र जाएंगे विदेश! ट्यूशन फीस से लेकर वीजा तक, सरकार उठाएगी पूरा खर्चा

बस्तियों में 80 टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

अप्रैल में तापमान बढ़ने के साथ पानी की समस्या और गंभीर होती चली गई। अप्रैल के अंत तक जिले के 44 गांवों और 14 बस्तियों में 80 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही थी। मई की शुरुआत में टैंकरों की संख्या 100 के पार पहुंच गई।

3 जून तक 119 गांवों और 25 बस्तियों में 196 टैंकरों से पानी की आपूर्ति जारी थी। मई में हुई बेमौसम बारिश से संकट की तीव्रता कुछ हद तक कम हुई। इसके बान अगस्त-सितंबर में घनसावंगी, परतू और मंठा तहसीलों में भारी वर्षा हुई जिससे स्थिति में सुधार आया।

हालांकि भूजल स्तर में वृद्धि के बावजूद जालना बदनापुर, अंबड, मंठा, भोकरदन औ जाफराबाद इन छह तहसीलों में फरवरी से जून के बीच फिर से पानी की कमी की आशंका जताई गई है।

निजी कुओं के अधिग्रहण करने प्रशासन की तैयारी

संभावित जल संकट को ध्यान में रखते हुए जिला भूजल सर्वेक्षण एजेंसी और जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने जनवरी से जून 2026 की अवधि के लिए यह कार्य योजना तैयार की है।

यह भी पढ़ें:-‘अच्छा खाओ, अच्छा बनो’ छात्रों को संतुलित आहार का मंत्र, अधिकारियों का मार्गदर्शन; छात्रों ने ली शपथ

इसमें निजी कुओं के अधिग्रहण परः 2.37 करोड़ रुपयेटेंकर व बैलगाड़ी से जलापूर्ति परः 9 करोड़ रुपयेनल जल योजनाओं की विशेष मरम्मत परः 3.70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा तैयार यह संभावित जल संकट निवारण योजना अंतिम मंजूरी के लिए जिला प्रशासन को भेज दी गई है।

Jalna water supply crisis action plan 2026 climate impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 02:03 PM

Topics:  

  • Jalna
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Water Crisis
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.