Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर के वीआर मॉल स्थित तनिष्क स्टोर से सोने की चूड़ी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Nagpur VR Mall Theft: नागपुर के वीआर मॉल स्थित तनिष्क स्टोर में ग्राहक बनकर आए एक व्यक्ति ने सेल्समैन का ध्यान भटकाकर सोने की चूड़ी चुरा ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 26, 2026 | 11:11 AM

नागपुर वीआर मॉल (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur VR Mall Jewellery Store Theft CCTV: नागपुर के मेडिकल चौक स्थित वीआर मॉल में संचालित तनिष्क स्टोर से सोने की चूड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोपी ग्राहक बनकर स्टोर में पहुंचा और बच्चों के लिए सोने का ब्रासलेट देखने की बात कहकर कर्मचारियों का ध्यान भटकाने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कर्मचारी के हटते ही ड्रॉअर से चुराई चूड़ी

पुलिस के अनुसार दलाल कंपाउंड, काटोल रोड निवासी अंजन योगेश पुरी ने शिकायत दर्ज कराई है। वे वीआर मॉल स्थित ‘एआईए बाय तनिष्क’ स्टोर का संचालन करते हैं। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति दुकान पर आया और सेल्समैन दिपांशु शेंडे से छोटे बच्चे के लिए सोने का ब्रासलेट दिखाने को कहा। जब उसे बताया गया कि बच्चों की ज्वेलरी उपलब्ध नहीं है, तब भी वह कुछ देर तक स्टोर में मौजूद रहा।

इसी दौरान दिपांशु पानी पीने के लिए अंदर चले गए। कर्मचारी के हटते ही आरोपी ने मौका पाकर ड्रॉअर खोला और 10.182 ग्राम वजन की सोने की चूड़ी चोरी कर वहां से फरार हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

ठेकेदार की लापरवाही से वर्धा में कारंजा के वैकल्पिक रस्ते बहा, 7 गाओं से टुटा संपर्क

कोस्टल रोड पर आग से निपटने की नई तैयारी, BMC ने 6.32 करोड़ रुपये के हाईटेक फायर फाइटिंग वाहन को दी मंजूरी

नागपुर में गे डेटिंग एप से फंसाकर युवक को 3 घंटे तक घुमाया, मानकापुर पुलिस ने रंगदारी और लूट के 5 आरोपी दबोचे

मुरैना में सड़क किनारे मलबा हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, पूर्व पार्षद समेत चार घायल, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

कुछ देर बाद जब दिपांशु वापस लौटे तो उन्हें ड्रॉअर में रखी चूड़ी नहीं मिली। संदेह होने पर स्टोर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर में गे डेटिंग एप से फंसाकर युवक को 3 घंटे तक घुमाया, मानकापुर पुलिस ने रंगदारी और लूट के 5 आरोपी दबोचे

इमामवाड़ा पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर इमामवाड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Vr mall nagpur tanishq store gold bangle theft cctv footage imamwada police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 11:11 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Maharastra Police
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.