- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar New Water Supply Scheme Jayakwadi Nakshtrawadi 2026
20 साल का इंतजार खत्म! अब नक्षत्रवाडी तक पहुंचेगा जायकवाडी का पानी, छत्रपति संभाजीनगर को जल्द मिलेगी राहत
- Written By: रूपम सिंह
Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर की नई जलापूर्ति योजना के तहत जायकवाडी का पानी नक्षत्रवाडी पहुँच गया है 2740 करोड़ की इस योजना से शहर को पहले चरण में 200 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलेगा।

छत्रपति संभाजीनगर जायकवाडी बांध से गोदावरी (सो. सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Jayakwadi Dam News: छत्रपति संभाजीनगर। लगभग दो दशक के लंबे इंतजार के बाद छत्रपति संभाजीनगर शहर की बहुप्रतीक्षित नई जलापूर्ति योजना का पानी मंगलवार दोपहर शहर में पहुंच गया। जायकवाडी बांध से गोदावरी नदी का पानी नक्षत्रवाडी स्थित जलशुद्धीकरण केंद्र तक पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने आतिशबाजी कर इसका स्वागत किया। हालांकि नागरिकों तक नियमित जलापूर्ति शुरू होने में अभी करीब एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा, क्योंकि शुद्धीकरण और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जानी बाकी हैं।
जलपूजन कर किया गया स्वागत
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जब पानी नक्षत्रवाडी स्थित जलशुद्धीकरण केंद्र में पहुंचा तो वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने पटाखों की आतिशबाजी कर इसका स्वागत किया।इस अवसर पर मनपा आयुक्त अमोल येडगे और महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की मुख्य अभियंता मनीषा पलांडे ने विधिवत जलपूजन किया। कार्यक्रम में मनपा तथा जीवन प्राधिकरण के अधिकारी, जीवीपीआर कंपनी के महाप्रबंधक महेंद्र गोगुलोथू सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
20 वर्षों से चल रहे प्रयासों को मिली सफलता
छत्रपति संभाजीनगर शहर के जल संकट को दूर करने के लिए वर्ष 2006 से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उसी वर्ष शहर के लिए समांतर जलवाहिनी योजना तैयार की गई थी।हालांकि यह योजना पीपीपी मॉडल पर आधारित होने के कारण नागरिकों के लिए महंगी साबित हो सकती थी। इसलिए 2016 में मनपा की आमसभा ने इसे रद्द करने का निर्णय लिया। इसके बाद नई जलापूर्ति योजना तैयार की गई।राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी की गई और जीवीपीआर इंजीनियर्स कंपनी को फरवरी 2021 में कार्यादेश दिया गया। कंपनी ने वर्ष 2022 में परियोजना का प्रत्यक्ष काम शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
संभाजीनगर में चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र; मानसून से पहले शहर को गड्ढामुक्त करने की मांग
वसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
38 किलोमीटर लंबी मुख्य जलवाहिनी
- परियोजना के तहत जायकवाडी से नक्षत्रवाडी तक लगभग 38 किलोमीटर लंबी और 2500 मिलीमीटर व्यास की मुख्य जलवाहिनी बिछाई गई है।
- इस जलवाहिनी पर हर चार किलोमीटर पर बटरफ्लाई वाल्व और स्क्रॉल वाल्व लगाए गए हैं, ताकि जल प्रवाह का नियंत्रण और परीक्षण किया जा सके।
- 23 मार्च से जलवाहिनी, जैकवेल और पंपों की परीक्षण प्रक्रिया शुरू की गई थी। परीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर वाल्व में रिसाव और वेल्डिंग ढीली होने जैसी तकनीकी समस्याएं सामने आईं, उन्हें ठीक करने के बाद मंगलवार को आखिरकार पानी जलशुद्धीकरण केंद्र तक पहुंच गया।
3700 हॉर्स पावर पंप से शुरू हुआ जल प्रवाह
पानी को जायकवाडी से शहर तक पहुंचने के लिए सुबह करीब साढ़े सात बजे 3700 हॉर्स पावर क्षमता का पंप चालू किया गया।इस पंप से छोड़ा गया पानी लगभग 38 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए करीब साढ़े छह घंटे में दोपहर दो बजे नक्षत्रवाडी पहुंच गया।
पहले चरण में मिलेगा 200 एमएलडी पानी
- पूरी योजना की क्षमता 392 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) है।
- हालांकि शहर में जलसंकट की स्थिति को देखते हुए पहले चरण में 200 एमएलडी पानी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इससे शहर के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
1680 करोड़ की योजना पहुंची 2740 करोड़ तक
जब यह जलापूर्ति योजना मंजूर हुई थी तब इसकी लागत लगभग 1680 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी।बाद में विभिन्न कारणों और लागत वृद्धि के चलते यह परियोजना बढ़कर करीब 2740 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
यह भी पढ़ें:- म्हाडा का बड़ा फैसला; मुंबई-उपनगरों की 114 कॉलनियों का पुनर्विकास, पॉश इलाकों में टाउनशिप हेतु टेंडर जल्द
अभी बाकी हैं कुछ तकनीकी काम
- पानी जलशुद्धीकरण केंद्र तक पहुंचने के बाद करीब एक घंटे बाद जायकवाडी का पंप बंद कर दिया गया। इसके बाद जलवाहिनी में भरे पानी को वापस जयकवाडी की ओर भेजा जाएगा ताकि पूरी पाइपलाइन की सफाई की जा सके।
- यह प्रक्रिया करीब 8 से 10 दिनों में पूरी होगी। इसके बाद नक्षत्रवाडी के एमबीआर (संतुलित जलकुंभ) से शहर के विभिन्न जलकुंभों को जोड़ने के लिए 1100, 1500 और 2000 मिलीमीटर व्यास की पाइपलाइन की कनेक्टिविटी सहित अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे।
- अधिकारियों के अनुसार इन सभी कार्यों के पूरा होने के बाद करीब एक से डेढ़ महीने के भीतर शहरवासियों को बढ़ी हुई जलापूर्ति का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
Chhatrapati sambhajinagar new water supply scheme jayakwadi nakshtrawadi 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMभोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
May 30, 2026 | 01:09 PMMaruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
May 30, 2026 | 01:07 PMसंभाजीनगर में चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र; मानसून से पहले शहर को गड्ढामुक्त करने की मांग
May 30, 2026 | 01:05 PMवसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 01:02 PMसड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
May 30, 2026 | 01:00 PM3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
May 30, 2026 | 12:53 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM










