Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जालना: एलसीबी की बड़ी कार्रवाई, 11 महीने से फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार, बाइक चोरी भी कबूली

Jalna Murder Accused Arrested: जालना में 11 महीने से फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार। पूछताछ में बाइक चोरी का भी खुलासा, पुलिस ने 65 हजार की मोटरसाइकिल जब्त की।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 06, 2026 | 02:22 PM

Jalna Crime News ( Source: Social Media )

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalna Crime News: जालना स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या करने के 11 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सघन पूछताछ में उससे मोटरसाइकिल चोरी का प्रकरण भी उजागर हुआ है।

पुलिस ने उससे 65,000 रुपये मूल्य की बाइक जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 9 मई 2025 को संजय नगर, पुराने जालना निवासी सरला उमेश इंचे (48) की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

घटना का आरोपी संतोष बंडू भिसे (निवासी प्रशांति नगर, जालना) फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव और उनकी टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

Thane में 27 अवैध स्कूल घोषित: अभिभावकों के लिए चेतावनी, फर्जी बोर्ड के नाम पर खुल रहे स्कूल

Thane Belapur में 338 एकड़ झोपड़पट्टी पुनर्विकास को मंजूरी, नाईक के विरोध के बीच टेंडर जारी

RTO में ‘हमाम’ का पर्दाफाश: 100 अफसरों ने अपने ही विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, बावनकुले तक पहुंची चिट्ठी!

छत्रपति संभाजीनगर: स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में राहत, महावितरण की नई तकनीक से उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ

जांच के दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी सिंदखेड राजा से जालना आने वाला है। सूचना के आधारपर पुलिस टीम ने नाव्हा गांव के पास जाल बिछाकर आरोपी को एक मोटरसाइकिल संग हिरासत में लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। हालांकि, सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया व उसने कबूल किया कि उक्त बाइक एक महीने पहले मंठा के पास मंगल कार्यालय के पास से चुराई थी।

यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर: स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में राहत, महावितरण की नई तकनीक से उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मंठा पुलिस थाने में चोरी का प्रकरण पहले से दर्ज है। पुलिस ने 2 पंचों की मौजूदगी में 65,000 रुपए मूल्य की मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी को कार्रवाई के लिए सदर बाजार पुलिस थाने में पेश किया गया है।

जांच दल में शामिल रहे ये प्रमुख चेहरे

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी व उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक पंकज जाधव, उपनिरीक्षक सचिन खामगल, उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ व अन्य पुलिस कर्मियों ने की।

Jalna lcb arrests murder accused after 11 months bike theft case revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2026 | 02:22 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Jalna News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.