Sambhajinagar Mahavitaran Scheme ( Source: Social Media )
Sambhajinagar Mahavitaran Scheme: छत्रपति संभाजीनगर आधुनिक तकनीक के स्मार्ट मीटर के चलते बिजली क्षेत्र में क्रांति हो रही है। उपभोक्ताओं को न केवल बिजली का अचूक इस्तेमाल पता चल रहा है, बल्कि इस्तेमाल पर भी नियंत्रण संभव हो गया है।
घरेलू उपभोक्ताओं को भी दिन में महावितरण रियायत दे रही है। छत्रपति संभाजीनगर परिमंडल के 2 लाख, 32, 299 घरेलू उपभोक्ताओं को अब तक ढाई करोड़ रु की छूट मिली है। इस छूट के लिए स्मार्ट टीओडी मीटर लगाना जरूरी होने की जानकारी महावितरण के मुख्य अभियंता पवनकुमार कछोट ने दी।
कछोट ने कहा कि महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं को अगले पांच वर्षों के लिए निश्चित बिजली दर में प्रति यूनिट 80 पैसे से 1 रुपया छूट दी है।
अगले तीन वित्त वर्ष में छूट बढ़ाई जाएगी। परिमंडल में 2 लाख, 32,299 घरेलू उपभोक्ताओं को जुलै-2025 से मार्च-2026 के नौ महीनों की अवधि में 2 करोड़, 48 लाख रु की टीओडी छूट मिली है।
शहर मंडल के 60,098 उपभोक्ताओं को 99 लाख, 36,000 रु, ग्रामीण मंडल के 1 लाख 17,805 उपभोक्ताओं को 99 लाख, 34,000 रुपये, जालना मंडल के 54, 396 उपभोक्ताओं को 49 लाख, 31,000 रुपये की रिवायत मिली है।
नई तकनीक की मीटर रीडिंग ऑटोमैटिक हो रही है। उपभोक्ता अचूक बिल, इस्तेमाल बिजली दर घंटे में देख सकते हैं। कछोट ने कहा कि बिजली उपभोक्ता सुबह 9 से शाम 5 बजे तक घर में प्रमुख रूप से वॉशिंग मशीन, ओवन, गीजर, एवर कंडिशनर व अन्य उपकरणों का व्यापक इस्तेमाल करते हैं। टीओडी मीटर से उन्हें लाभ मिल रहा है, जो महावितरण निःशुल्क लगा रही है।
कछोट ने कहा कि टाइम ऑफ डे प्रणाली के अनुसार बिजली इस्तेमाल के अनुसार दर वसूला जाता है, अत्याधुनिक टीओडी बिजली मीटर प्री-पेड नहीं, पोस्टपेड है।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर: ठेका अवधि खत्म होने को, नए टेंडर पर कोई आगे नहीं आया; छावनी परिषद के लिए बढ़ी परेशानी
इसमें पहले की तरह बिजली के इस्तेमाल के बाद ग्राहकों को बिल दिए जाएंगे। इसमें मानवी हस्तक्षेप नहीं किया जाता, कोट ने कहा कि टीओडी मीटर के सिवा घरेलू उपभोक्ताओं को दिन में बिजली इस्तेमाल की छूट नहीं मिलेगी, इस बीच, कछोट ने उपभोक्ताओं को टीओडी मीटर लगाने के लिए महावितरण व संबंधित एजेंसी को सहयोग करने की अपील की है।