Thane में 27 अवैध स्कूल घोषित: अभिभावकों के लिए चेतावनी, फर्जी बोर्ड के नाम पर खुल रहे स्कूल
Thane जिले में बिना सरकारी अनुमति चल रहे 27 स्कूलों को अवैध घोषित किया गया है। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों का दाखिला केवल मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही कराएं।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे न्यूज
Thane Illegal Schools List: ठाणे शहर सहित पूरे जिले में विद्यालय तेजी से खुल रहे हैं। इसमें से ऐसी बहुत सी संस्थाएं हैं जिन्होंने शिक्षा विभाग सहित अन्य सरकारी संस्थाओं से आवश्यक अनुमति नहीं ली है।
ठाणे जिला परिषद के अधिकार क्षेत्र में कई संस्थाओं ने सरकारी मंजूरी लिए बिना गैर-कानूनी तरीके से निजी स्कूल शुरू किए हैं। स्कूल संचालक सीबीएसई, आईसीएससी एवं आईबी बोर्ड के नाम पर अभिभावकों को गुमराह कर रहे हैं। ठाणे जिला परिषद के शिक्षा विभाग ने कल्याण, अंबरनाथ, भिवंडी एवं जिले के शहापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत 27 स्कूलों को अवैध घोषित किया है।
शिक्षा अधिकारी प्राथमिक बालासाहेब राक्षे की तरफ से अपील की गयी है कि वे अपने बच्चों का अवैध स्कूलों में दाखिला नहीं दिलाएं, इससे उनके भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाते समय यह पक्का कर लें कि संबंधित स्कूल सरकार से मान्यता प्राप्त है या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणेः मानसून की शुरुआत में ही खुली MBMC की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें, राई गांव की हालात सबसे बदतर
ठाणे में भारी बारिश से हाई अलर्ट, 24 घंटे में 237 मिमी वर्षा; एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
ठाणे में बारिश और ऊंची लहरों से खतरा, प्रशासन ने तटीय क्षेत्र किए सील, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
अवैध विद्यालयों पर Thane जिला परिषद की कड़ी नजर
जिला परिषद ठाणे के शिक्षा विभाग की तरफ से कहा गया है जिले में कोई भी बिना इजाजत वाला स्कूल न खुले इसको लेकर प्रशासन की तरफ से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। बच्चों को मुफ्त और जरूरी शिक्षा का अधिकार कानून, 2009 के तहत ऐसे स्कूलों के खिलाफ दंडात्मक और फौजदारी कार्रवाई की जा रही है।
शिक्षा विभाग की ओर से अपील
शिक्षा विभाग की तरफ से यह भी अपील की गई है कि यदि माता-पिता Thane जिले के 27 बिना इजाजत वाले स्कूलों में अपने बच्चों का एडमिशन लेते हैं और इसकी वजह से किसी भी तरह का पढ़ाई का नुकसान होता है, तो संबंधित माता-पिता पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे, जिला परिषद ठाणे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बिना इजाजत वाले स्कूलों की लिस्ट जारी की गई है और यह साफ किया गया है कि माता-पिता किसी भी हालत में ऐसे स्कूलों में एडमिशन न लें।
ये भी पढ़ें :- Thane Belapur में 338 एकड़ झोपड़पट्टी पुनर्विकास को मंजूरी, नाईक के विरोध के बीच टेंडर जारी
माता-पिता के लिए यह पक्का करना बच्चे बहुत जरूरी है कि अपने का एडमिशन स्कूल में करवाते समय स्कूल सरकार से मंजूर है या नहीं। बिना इजाजत वाले स्कूल लुभावने विज्ञापन देकर माता-पिता को गुमराह रहे हैं। ऐसे स्कूलों में एडमिशन से विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो सकता है। इसलिए, माता-पिता को पता होना चाहिए और सिर्फ मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही एडमिशन करवाना चाहिए, जिला परिषद ठाणे के अधिकार क्षेत्र में बिना इजाजत वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
– बालासाहेब राक्षे, शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), जिला परिषद ठाणे
