- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Cm Devendra Fadnavis Reprimanded Babanrao Lonikar Controversial Statement
प्रधानसेवक हैं…लोनीकर को CM फडणवीस की फटकार, बोले- मालिक बनने की कोशिश न करे
जालना जिले के परतुर के भाजपा विधायक विवादित बयान से विपक्ष के घेरे में आ गए हैं। भाजपा विधायक बबनराव लोनीकर के विवादित बयान पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें जमकर फटकार लगाई है।
- Written By: प्रिया जैस

देवेंद्र फडणवीस ने बबनराव लोनीकर को लगाई फटकार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
जालना: भाजपा के परतुर से विधायक और पूर्व मंत्री बबनराव लोनीकर के एक बयान पर राज्यभर में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। अपने विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में दिए गए भाषण में लोणीकर ने अपने आलोचकों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेरे बाप को बुआई के लिए पैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिए। तेरी मां, बहन और पत्नी को ‘लाडली बहन योजना’ के माध्यम से हमने पैसे दिए। तेरे शरीर पर जो कपड़े, जूते और चप्पल हैं, वो भी हमने ही दिए हैं।
इस बयान के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है और कई विपक्षी दलों ने इस पर तीखी आलोचना करते हुए लोनीकर के बयान की निंदा की है। जनता के आक्रोश और विपक्ष के हमलों को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बबनराव लोनीकर को समझाने की बात कही है। लोनीकर के बयान पर नाराजगी जताते हुए फडणवीस ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को देश का ‘प्रधानसेवक’ कहते हैं।
सीएम ने लोनीकर को फटकारा
देवेंद्र फडणवीस ने कहा हम सब जनता के सेवक हैं। इसलिए किसी को भी जनता का मालिक बनने का अधिकार नहीं है। लोनीकर का बयान पूरी तरह गलत है। भले ही उन्होंने यह कुछ लोगों को लक्षित कर कहा हो, लेकिन इस तरह की भाषा का उपयोग करने का अधिकार किसी को नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
निधन से पहले अजित पवार ने की थी बजट की व्यापक तैयारी, देवेंद्र फडणवीस ने बताया बजट में क्या होगा खास
बजट सत्र से पहले बड़ा संदेश! CM फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने शिवाजी महाराज को किया नमन
दरिंदा बना मंदिर का पुजारी, 13 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
मेरे ऑफिस पर भी रेड करो…CM फडणवीस ने जांच एजेंसियों को दी खुली छूट! अजित विमान हादसे पर कही बड़ी बात
उन्होंने कहा जब देश के प्रधानमंत्री खुद को प्रधानसेवक कहते हैं, तो हम सभी को जनता का सेवक ही रहना चाहिए, मालिक बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह बयान जैसा टीवी चैनलों पर दिखाया जा रहा है, वह पूरी तरह अनुचित है। इसलिए लोनीकर को इस बारे में समझाइश दी जाएगी।
वर्धा में बाढ़ से मचा हाहाकार, श्मशान घाट में फंसे 3 लोगों NDRF ने किया रेस्क्यू
उनकी बातें मतदाताओं को याद रखनी चाहिए – अंबादास दानवे
विधान परिषद के विपक्षी नेता अंबादास दानवे ने भी लोनीकर की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि आपके कपड़े, जूते, विधान सभा में आपकी जगह भी जनता की वजह से है। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए मतदाताओं को उनकी बातें याद रखनी चाहिए।
मानसिक और वैचारिक दिवालियापन – हर्षवर्धन सपकाल
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि मानसिक दिवालियापन, वैचारिक दिवालियापन और नैतिकता की कमी सभी लोनीकर के समग्र वक्तव्यों में साफ झलकती है। इतना ही नहीं, कांग्रेस की ओर से यह भी चेतावनी दी गई है कि महाराष्ट्र में लोनीकर को घूमने नहीं दिया जाएगा।
Cm devendra fadnavis reprimanded babanrao lonikar controversial statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मिहिर के सामने खुलेगा क्या नॉयना का सच, वृंदा का मास्क हटाएगा रणविजय, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Feb 23, 2026 | 02:21 PMपुणे: चिंबली में बिजली संकट, परीक्षाओं में छात्र परेशान, ट्रांसफार्मर मांग दो साल से लंबित; महावितरण पर सवाल
Feb 23, 2026 | 02:20 PMमुंबई का विकास अधर में? BMC के पास पैसा है पर खर्च करने की फुर्सत नहीं, 48% बजट अभी भी बाकी
Feb 23, 2026 | 02:20 PMIAF Tejas: क्या संकट में है वायुसेना का स्वदेशी सपना? जानें 3 बड़े हादसों और चुनौतियों की इनसाइड स्टोरी
Feb 23, 2026 | 02:18 PMअजय वहाने को बड़ी राहत: रिश्वत के आरोप से सब-रजिस्ट्रार दोषमुक्त, नागपुर की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला
Feb 23, 2026 | 02:17 PMहोलिका दहन पर पूर्ण चंद्र ग्रहण! वृषभ राशि सहित 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत
Feb 23, 2026 | 02:16 PMअकोला में 21 लाख की सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश; पड़ोस की युवती ही निकली मास्टरमाइंड, 4 आरोपी गिरफ्तार
Feb 23, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














