Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • TVK Rally Stampede |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SSC Paper Leak: जालना में नकल मुक्त अभियान की उड़ी धज्जियां, 10वीं बोर्ड का मराठी का पेपर हुआ लीक, पैरेंट्स ने उठाया ये कदम

SSC Exam Paper Leak: 10वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है। इस बीच नकल मुक्त अभियान की धज्जियां उड़ती नजर आ चुकी है। परीक्षा के पहले ही दिन मराठी का पेपर लीक होने की खबर सामने आई है

  • By प्रिया जैस
Updated On: Feb 21, 2025 | 02:55 PM

10वीं बोर्ड का पेपर लीक (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जालना: 10वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षा के बीच किसी भी तरह की नकल या लीक को लेकर कई सावधानी परीक्षा केंद्रों में बरती गई है। इस बीच जालना जिले के बदनापुर में 10वीं बोर्ड का पेपर लीक होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही मराठी का पेपर लीक हो गया है।

इस घटना ने सभी को चौका दिया है और अब इस ओर सभी का ध्यान गया है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आज से 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। हालांकि परीक्षा के पहले ही दिन नकल मुक्त अभियान ने हड़कंप मचा दिया। एक ओर प्रशासन नकल मुक्त अभियान को सख्ती से लागू करने का दावा कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर जालना जिले में सबसे पहले मराठी का पेपर लीक होने की जानकारी सामने आई है। इतना ही नहीं आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र के बाहर मात्र 20 रुपये में पेपर की प्रतियां मिल रही थीं। इसलिए अब इस संबंध में शिक्षा विभाग क्या निर्णय लेगा? यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

पेपर की प्रति के लिए अभिभावकों की उमड़ी भीड़

जालना जिले के बदनापुर तालुका के तलनी गांव में पहले दिन नकल मुक्त अभियान से हंगामा मच गया। वहीं स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने परीक्षा केंद्र पर प्रतियां लेने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ लगा दी। अभिभावकों के भीड़ में होने के कुछ वीडियो भी अब सामने आए हैं। हालांकि, परीक्षा केंद्र पर चल रही अनियमितताओं के कारण शिक्षा विभाग पर इसे नजरअंदाज करने का आरोप लग रहा है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

1 लाख 80 हजार मैनपावर नियुक्त

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई। यह परीक्षा 17 मार्च तक चलेगी। इस परीक्षा के लिए कुल 16,11,610 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 8,64,920 लड़के और 7,47,471 लड़कियां हैं और 19 ट्रांसजेंडर हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल विद्यार्थियों की संख्या में 2 हजार 165 की बढ़ोतरी हुई है। ये विद्यार्थी कुल 23492 स्कूलों से पंजीकृत हुए हैं और परीक्षा 5130 केंद्रों पर हो रही है। 1 लाख 80 हजार मैनपावर नियुक्त किए गए हैं।

10th board first paper marathi paper leaked in jalna maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2025 | 02:47 PM

Topics:  

  • Maharashtra Board Exam
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

मूसलाधार बारिश में दरगाह फंसे 10 लोग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते किया रेस्क्यू

2

नवी मुंबई में झटका! जिलाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल अपने समर्थकों के साथ शिंदे सेना में शामिल

3

सेंट्रल रेलवे में शुरू हुआ ऑप्टिकल ग्राउंड वायर, यात्रियों की सुरक्षा और मॉनिटरिंग होगी मजबूत

4

मीरा-भाईंदर पंजीयन कार्यालय की बदहाल हालात, पंखे-लिफ्ट बंद, नागरिक परेशान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.