Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • TVK Rally Stampede |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीरा-भाईंदर पंजीयन कार्यालय की बदहाल हालात, पंखे-लिफ्ट बंद, नागरिक परेशान

Thane News: मीरा-भाईंदर पंजीयन कार्यालय में पंखे, लिफ्ट और बैठने की कमी से नागरिकों को घंटों खड़े रहकर दस्तावेज पंजीकरण में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 30, 2025 | 01:40 PM

मीरा-भायंदर पंजीकरण कार्यालय (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mira-Bhayandar Registration Office: भाईंदर पश्चिम के 60 फुट रोड पर स्थित संपत्ति पंजीयन कार्यालय करोड़ों रुपए का राजस्व जमा करता है, लेकिन यहां की व्यवस्था नागरिकों के लिए मुसीबत बन गई है। तीसरी मंजिल पर कार्यालय होने के बावजूद पंखे और वेंटिलेशन की कमी, लिफ्ट का अक्सर बंद रहना और बैठने की अपर्याप्त व्यवस्था लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। सीनियर सिटीजन, महिलाएं और दिव्यांग लोग लंबी सीढ़ियों पर चढ़ने के बाद भी घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

स्थानीय निवासी बताते हैं कि यहां रोजाना भारी भीड़ उमड़ती है। गगनचुंबी इमारतों के रजिस्ट्रेशन के लिए शहर के दूर-दूर इलाकों से लोग यहां आते हैं। लेकिन भीड़ और खराब वेंटिलेशन के कारण हालात दमघोंटू हो जाते हैं। नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

तकनीकी समस्याएं भी परेशानी बढ़ाती हैं। जब सर्वर डाउन हो जाता है, तो कामकाज ठप हो जाता है और लोग घंटों फंसे रहते हैं। अधिकारियों के एसी वाले केबिन में आराम होता है, लेकिन जनता और वकीलों को बंद पंखे और खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- मीरा-भाईंदर में CCTV मेंटेनेंस की लापरवाही, पूर्व पार्षद ने कार्रवाई की मांग

नागरिक मांग कर रहे हैं कि पंजीयन कार्यालय में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था की जाए। सभी मंजिलों तक सुचारू लिफ्ट सेवा हो, एसी या कम से कम पंखे और वेंटिलेशन उपलब्ध हों। सर्वर को मजबूत कर तकनीकी खामियां दूर की जाएं। वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष सुविधा काउंटर बनाए जाएं और दिव्यांगों के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

पूर्व नगरसेवक ओमप्रकाश गाड़ोदिया ने कहा कि सरकार को यहां से करोड़ों रुपए मुद्रांक शुल्क के रूप में राजस्व मिलता है। ऐसे में नागरिकों के लिए बेहतर व्यवस्था जरूरी है। लोग शहर के दूर-दूर के कोनों से रजिस्ट्रेशन कराने आते हैं और उन्हें घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत कदम उठाने और कार्यालय में सुधार करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर यह स्थिति सुधारी नहीं गई तो नागरिकों का गुस्सा बढ़ सकता है। कार्यालय की यह अव्यवस्था न केवल जनता के समय की बर्बादी कर रही है, बल्कि शहर की छवि पर भी असर डाल रही है।

Mira bhayandar registration office is in dilapidated condition with fans and lifts out of service

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 01:40 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Thane
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

Pulgaon में किसान आक्रोश फूटा: महाविकास आघाड़ी का भव्य मोर्चा, सरकार को चेतावनी

2

मुख्यमंत्री फडणवीस का आदेश, बाढ़ और भारी बारिश से हुए नुकसान का सामूहिक सर्वेक्षण करें

3

भिवंडी DP घोटाला, विधायक चौगुले की सीएम फडणवीस से गुहार, हाईकोर्ट जज से जांच की मांग

4

2.3 फीट लंबी धन्यनेश्वरी दुनेदार ने रचा इतिहास, बनीं दुनिया की सबसे छोटी महिला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.