साकरी दोहरे हत्याकांड़ मामले में पालकमंत्री ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
Gulabrao Patil: भुसावल के साकरी गांव में दो नाबालिग छात्राओं की नृशंस हत्या के मामले में पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, वहीं पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Bhusawal murder news (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhusawal Murder Case: भुसावल तहसील के साकरी गांव में 27 जनवरी को दो नाबालिग स्कूली छात्राओं की नृशंस हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय घटना से गांव में गहरा शोक और भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों द्वारा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को राज्य के जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने साकरी गांव का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित चौधरी और महाजन परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पालकमंत्री ने मृत बालिकाओं के माता-पिता से संवाद कर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली और आश्वस्त किया कि वे स्वयं इस प्रकरण पर नजर रखेंगे तथा दोषियों को उनके किए की कठोर सजा दिलाई जाएगी।
पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया हिरासत में
इस अवसर पर उपसरपंच विनोद सोनवणे, ग्राम पंचायत सदस्य रोशन पाटिल, किरण चोपडे और पूर्व सभापति सुनील महाजन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दूसरी ओर, भुसावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो नाबालिग संशयितों को हिरासत में लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
शिवसेना शिंदे गुट के नेता उन्मेश पाटिल पर FIR दर्ज, पुलिस अधिकारी पर विवादित बयान का आरोप
‘असली फटका तो विधानसभा में लगेगा…’, स्थापना दिवस पर संजय राउत पर जमकर गरजे मंत्री गुलाबराव पाटिल
प्राथमिक पूछताछ के दौरान एक संशयित द्वारा कथित रूप से बालिकाओं को कुएं में धकेलने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: अहिल्यानगर जिला कृषि महोत्सव ‘कृषि पर्व’, 5 से 9 फरवरी तक आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम
नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील
प्रशासन ने इस घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। साथ ही, स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया गया है, जबकि जांच प्रक्रिया को तेज़ और पारदर्शी रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
