Gadchiroli News: दिभना जंगल परिसर में पहुंचे जंगली हाथी, परिसर के नागरिकों में दहशत का माहौल
Dibhna Jungle: गडचिरोली जिले के दिभना जंगल परिसर में जंगली हाथियों के पहुंचने से दहशत फैल गई है, इससे पहले हाथियों ने नवरगांव क्षेत्र में किसानों की मक्का, सब्ज़ी और तुअर की फसलों को भारी नुकसान हुआ।
- Written By: आंचल लोखंडे
wild elephant menace (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Wild Elephants: गडचिरोली तहसील के नवरगांव खेत परिसर में दो दिनों तक उत्पात मचाने वाले जंगली हाथियों का समूह अब उसी क्षेत्र के अमिर्झा–दिभना जंगल परिसर में प्रवेश कर चुका है। नवरगांव क्षेत्र में जंगली हाथियों द्वारा किसानों की मक्का, सब्ज़ी और तुअर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद अब दिभना गांव के जंगल परिसर में उनकी गतिविधियां शुरू हो गई हैं, जिससे इलाके के नागरिकों में दहशत का वातावरण बन गया है।
पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का एक समूह पोर्ला वनपरिक्षेत्र में विचरण कर रहा था। इस दौरान हाथियों ने रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। तहसील मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर स्थित नवरगांव के खेत परिसर में हाथियों ने किसान दादाजी देशमुख के खेत में घुसकर मक्का, सब्ज़ी और तुअर की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इसके अलावा अन्य किसानों के खेतों में भी हाथियों द्वारा उत्पात मचाने की जानकारी सामने आई है।
ड्रोन से रखी जा रही हाथियों पर नजर
अब यही हाथियों का समूह दिभना गांव के जंगल परिसर में दाखिल हो चुका है, जिससे इस पूरे क्षेत्र में भय और सतर्कता का माहौल बना हुआ है। मंगलवार रात करीब 8 बजे जंगली हाथियों का समूह अमिर्झा-दिभना जंगल परिसर में विचरण करता पाया गया। इस दौरान पोर्ला वनपरिक्षेत्र कार्यालय के वनपरिक्षेत्राधिकारी पाचभाई के नेतृत्व में वन विभाग का पथक लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
गड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
बकाया बिल से आर्थिक संकट में गड़चिरोली के ठेकेदार, 10 अगस्त से मुंबई में बेमियादी अनशन की चेतावनी
आष्टी में किसानों का भड़का आक्रोश, चक्काजाम कर जमीन अधिग्रहण और ड्रोन सर्वे का किया विरोध
ये भी पढ़े: ‘देवदूत बनी पुलिस’, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर दुर्घटना में फंसे हजारों लोगों को दिया खाना-पानी
नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की
हाथियों की आवाजाही को देखते हुए किसानों और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। साथ ही जंगली हाथियों की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी रखे जाने की जानकारी भी दी गई है।
