शादी नहीं तो खेल खत्म! जलगांव में एक-दो नहीं 29 युवाओं ने की आत्महत्या, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Jalgaon Unmarried Men Suicide Report: जलगांव में 6 महीने के भीतर 29 युवाओं ने शादी न हो पाने से आत्महत्या की। पुलिस विश्लेषण में चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने।
- Written By: अनिल सिंह
जलगांव में शादी के रिश्ते न मिलने से 29 युवाओं ने दी जान (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Jalgaon Suicide Report 2026: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और सामाजिक ताने-बाने पर सवाल उठाने वाली खबर सामने आई है। जिला पुलिस द्वारा जारी किए गए ताजा विश्लेषण के अनुसार, पिछले छह महीनों (1 जनवरी से 30 जून) के भीतर जलगांव में शादी के लिए रिश्ता न मिल पाने या बात न बन पाने के कारण 29 युवाओं ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
पुलिस द्वारा जारी इन आंकड़ों ने समाजशास्त्री, प्रशासनिक अधिकारियों और मनोचिकित्सकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि शादी न हो पाने के कारण युवाओं में डिप्रेशन और सामाजिक हीनभावना तेजी से बढ़ रही है।
6 महीने में 431 लोगों ने की आत्महत्या
जलगांव पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में बीते छह महीनों में कुल 431 लोगों ने आत्महत्या की है, जिसमें 383 पुरुष और 8 नाबालिग लड़के शामिल हैं, जबकि महिलाओं की संख्या 29 और नाबालिग लड़कियों की संख्या 11 दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा ऐलान, जानें क्या है मामला
अल नीनो और सूखे के खतरे से निपटने की तैयारी: महाराष्ट्र सरकार 175 कोल्हापुर पद्धति के बांधों की करेगी मरम्मत
6 साल तक बंधक बना कर रखा, नागपुर की हिंदू लड़की ने सुनाई अपहरण, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन की आपबीती
अभिजीत दिपके बोले- अभी तो ये अंगड़ाई है, आंदोलन नहीं रुका, अब देशभर में शिक्षा सुधार की नई लड़ाई बाकी है
इन आंकड़ों से यह साफ जाहिर होता है कि जिले में पुरुषों में आत्महत्या की दर महिलाओं की तुलना में दस गुना अधिक है। जब परिवार का मुख्य कमाऊ पुरुष आत्महत्या करता है, तो पूरा परिवार गहरे आर्थिक, मानसिक और सामाजिक संकट में धकेल दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- Neet: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
शराब, कर्ज, डिप्रेशन और शादी न होना बनी मुख्य वजहें
पुलिस द्वारा पुरुषों की आत्महत्याओं के कारणों के गहन विश्लेषण में कई प्रमुख बातें सामने आई हैं। आंकड़ों के अनुसार, 90 पुरुषों ने अत्यधिक शराब की लत, 74 पुरुषों ने डिप्रेशन, 64 पुरुषों ने पारिवारिक कलह, 52 पुरुषों ने कर्ज के बोझ, 44 पुरुषों ने गंभीर बीमारी और 29 युवाओं ने शादी न हो पाने के कारण जान दी।
इसके अलावा, 7 पुरुषों ने प्रेम-प्रसंग में असफलता (लव ब्रेकअप), 6 पुरुषों ने मानसिक तनाव और 6 युवाओं ने परीक्षा के तनाव के कारण यह आत्मघाती कदम उठाया है।
लड़कियों का घटता अनुपात और सामाजिक तनाव बड़ी चुनौती
जलगांव जिले के ग्रामीण इलाकों में शादी की उम्र पार कर चुके युवाओं के लिए परिस्थितियां काफी विषम होती जा रही हैं। जिले में लिंगानुपात (गर्ल्स-बॉयज रेशियो) कम होने के कारण लड़कों को आसानी से शादी के लिए रिश्ते नहीं मिल रहे हैं।
अनुमान के मुताबिक, हर गांव में 50 से 100 युवा शादी की उम्र बीत जाने के बाद गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। समाज के नकारात्मक दृष्टिकोण से बचने और डिप्रेशन में आकर युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए परिवारों में खुलकर संवाद और काउंसलिंग की तत्काल जरूरत है।
