Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मंत्री के गांव में जुए का अड्डा… पुलिस की दबिश में 16 गिरफ्तार, 12.24 लाख जब्त

Gulabrao Patil: जलगांव के पालकमंत्री गुलाबराव पाटील के गांव पाळधी में अवैध जुए के अड्डे पर छापा, 16 आरोपी गिरफ्तार, ₹12.24 लाख का मुद्देमाल जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 08, 2025 | 03:16 PM

गुलाबराव पाटिल (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalgaon News: जिले के पालकमंत्री गुलाबराव पाटील के पैतृक गांव पाळधी में रविवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शाम कॉलनी के एक मकान में चल रहे अवैध जुआ अड्डे पर क्राइम ब्रांच ने धावा बोलकर 16 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से ₹12,24,260 का मुद्देमाल बरामद किया।

इंस्पेक्टर राहुल गायकवाड की प्लानिंग

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल गायकवाड को गुप्त सूचना मिली थी कि पाळधी में जुए का अड्डा चल रहा है। सूचना पक्की होते ही उन्होंने पीएसआई शरद बागल की अगुवाई में स्पेशल टीम बनाई और देर रात दबिश दी। गायकवाड के नेतृत्व में ऑपरेशन इतनी तेजी से अंजाम दिया गया कि किसी आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला।

नकद और मोबाइल की बड़ी बरामदगी

छापे में पुलिस ने ₹7.22 लाख नकद, ₹5.02 लाख कीमत के मोबाइल फोन और जुआ साहित्य जब्त किया। कुल ₹12.24 लाख का माल पुलिस के कब्जे में आया है। सभी आरोपियों पर धरणगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है।

आला अधिकारियों की देखरेख में ऑपरेशन

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी, अपर एसपी कविता नेरकर, एसडीपीओ आण्णासाहेब घोलप और वरिष्ठ निरीक्षक राहुल गायकवाड के मार्गदर्शन में psi शरद बागल, अक्रम शेख, प्रविण भालेराव, मुरलीधर धनगर, नितीन बावीस्कर, सलीम तडवी, विनोद पाटील, विजय पाटील, रविंद्र चौधरी, रविंद्र कापडने, सिध्देश्वर डापकर, राहुल रगडे, रतन गीते, मयूर निकम, भारत पाटील, महेश सोमवंशी और प्रमोद ठाकुर समेत कई जवान शामिल थे।

इलाके में चर्चा, मंत्री के गांव में जुए का अड्डा

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई ने पूरे जिले में चर्चा छेड़ दी है। लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं कि पालकमंत्री के गांव में इतनी बड़ी जुआ गतिविधि कैसे चल रही थी। वहीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने राहत भी दी है।

यह भी पढ़ें- सरकार में खींचतान से किसान परेशान, किसानों की आत्महत्या पर भड़के रोहित पवार, फडणवीस पर साधा निशाना

आगे और नाम सामने आने की उम्मीद

आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क से जुड़े और भी नाम उजागर हो सकते हैं। आगे और गिरफ्तारियों की संभावना है।

Jalgaon palghar minister village gambling den busted 16 arrested 12 lakh seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 03:16 PM

Topics:  

  • Jalgaon
  • Latest News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

सरकार में खींचतान से किसान परेशान, किसानों की आत्महत्या पर भड़के रोहित पवार, फडणवीस पर साधा निशाना

2

यूपी में नौकरियों की बारिश, मुख्यमंत्री योगी ने 1510 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र- VIDEO

3

आज से शुरू हो गया पूर्वजों का श्राद्ध पक्ष, 15 दिनों तक होगा जल तर्पण

4

जलेबी से शुरू हुआ विवाद, खून-खराबे तक पहुंचा, अमरावती में मची सनसनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.