Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Indian Cue Sports को लगा बड़ा झटका, पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का निधन

Manoj Kothari dies: पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का 67 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह भारतीय क्यू खेलों के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल थे।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 05, 2026 | 08:23 PM

मनोज कोठारी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Former World Billiards Champion Manoj Kothari Dies: भारतीय बिलियर्ड्स के दिग्गज और पूर्व विश्व चैंपियन मनोज कोठारी का सोमवार को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली स्थित एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके परिवार के एक सदस्य ने इसकी पुष्टि की। परिवार के अनुसार, कोठारी पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम तिरुनेलवेली के पास किया गया। उनके परिवार में पत्नी, पुत्र सौरव कोठारी (पूर्व विश्व चैंपियन) और बेटी श्रेया कोठारी हैं।

मनोज कोठारी पिछले तीन दशकों से अधिक समय तक भारतीय बिलियर्ड्स में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व रहे। उन्होंने 1990 में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई और भारत को विश्व बिलियर्ड्स मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने 1997 में विश्व युगल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप भी अपने नाम की।

2011 से भारतीय बिलियर्ड्स टीम की संभाली थी कोचिंग

खिलाड़ी के रूप में संन्यास के बाद कोठारी ने 2011 से भारतीय बिलियर्ड्स टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली। एक दशक से अधिक समय तक इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता दिलाई और भारत को अनेक विश्व खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया।

सम्बंधित ख़बरें

क्या खत्म होगा ओला-उबर का राज? ‘भारत टैक्सी’ ऐप हुआ सुपरहिट, चंद दिनों में ही 4 लाख का आंकड़ा पार

टंकी में लाश और नल में पानी…इंदौर की 30 साल पुरानी काली कहानी, जिसे याद कर खौफ से भर जाते हैं लोग

‘उत्तराखंड की बेटी’ के लिए आर-पार: इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा सैलाब…तो भाजपा ने किया काउंटर अटैक

T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, एक पारी में दो खिलाड़ी हुए रिटायर्ड आउट; मुकाबला हुआ टाई

2005 में ध्यानचंद पुरस्कार से किया गया था सम्मानित

उनका प्रभाव उनके बेटे सौरव कोठारी के करियर में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। मनोज कोठारी ने केवल एक पिता नहीं, बल्कि तकनीकी कोच, रणनीतिकार और अनुशासक की भूमिका निभाते हुए सौरव को विश्वस्तरीय खिलाड़ी के रूप में तैयार किया। भारतीय खेल जगत में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 2005 में उन्हें ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान तत्कालीन राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा प्रदान किया गया था।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, मुस्तफिजुर रहमान के बैन के बाद लिया फैसला

मनोज कोठारी के निधन पर सौरव कोठारी ने कहा, “उनका प्रभाव सिर्फ खिताबों तक सीमित नहीं था। उनकी निस्वार्थ सेवा से कई खिलाड़ी आगे चलकर चैंपियन बने। वे एक जीवित किंवदंती थे जिन्होंने असंख्य लोगों को प्रेरित किया।” उन्होंने बताया कि परिवार कोलकाता लौटेगा, जहां शोक सभा आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि मनोज और सौरव कोठारी किसी भी खेल में विश्व चैंपियन बनने वाली इकलौती पिता-पुत्र जोड़ी हैं। सौरव ने 2025 में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतकर यह विरासत आगे बढ़ाई थी।

Former world billiards champion manoj kothari died at age of 67

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2026 | 08:16 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Sports
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.