Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जलगांव: 15 मई को ‘महाराजस्व समाधान शिविर’ का आयोजन; एक ही छत के नीचे मिलेंगी मनपा और महसूल विभाग की 17 सेवाएं

Jalgaon News: जलगांव में 15 मई को 'महाराजस्व एकदिवसीय समाधान शिविर' आयोजित होगा। सरदार पटेल सभागार में होने वाले इस शिविर में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और आवास योजना सहित 17 सेवाएं मिलेंगी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 14, 2026 | 01:37 PM

जलगांव महानगरपालिका (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jalgaon Municipal Corporation: जलगांव सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और जरूरी प्रमाणपत्रों के लिए अब नागरिकों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जलगांव महानगरपालिका और तहसील प्रशासन की ओर से नागरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व एकदिवसीय समाधान शिविर’ का आयोजन शुक्रवार, 15 मई को किया जा रहा है।

शिविर में महापालिका और महसूल विभाग की 17 से अधिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शासन के ‘महाराजस्व अभियान’ के तहत आयोजित यह शिविर जिलेपेठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार (लेवा भवन) में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

शिविर का उद्देश्य नागरिकों के लंबित प्रकरणों का त्वरित निपटारा करना, विभिन्न प्रमाणपत्रों के आवेदन स्वीकार करना तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। महापालिका और तहसील विभाग के अलग-अलग स्टॉल शिविर में जलगांव महानगरपालिका और तहसील कार्यालय की ओर से स्वतंत्र स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होंगी।

सम्बंधित ख़बरें

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश

भंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य

पुणे: ऑनलाइन गेमिंग से लाखों की ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, दुबई से जुड़ा है मास्टरमाइं

महाराष्ट्र में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज कांड, शादी के एक महीने बाद पति को चूना लगा लाखों के जेवर लेकर फरार

रक्त जांच शिविर का भी आयोजन

जलगांव महानगरपालिका की ओर से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह पंजीयन, भवन निर्माण अनुमति, प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला एवं बाल कल्याण योजनाएं, दिव्यांग योजना आवेदन, आयुष्मान भारत कार्ड वितरण तथा बचत समूहों को ऋण वितरण जैसी सेवाएं दी जाएंगी। इसके अलावा विशेष रक्त जांच शिविर का भी आयोजन किया गया है।

ये भी पढ़ें :- जलगांव में टीकाकरण के 10 मिनट बाद ढाई माह की मासूम की मौत, जलगांव की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शहरवासियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है इस पहल से नागरिकों का समय और पैसा दोनों बचेंगे तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी।
– शोभा बाविस्कर,अतिरिक्त आयुक्त मनपा

Jalgaon maharajaswa one day solution camp municipal corporation services

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 01:37 PM

Topics:  

  • Jalgaon News
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.