Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जलगांव के प्रभाग 4 और 5 की सीमाओं में फेरबदल, अंतिम रचना घोषित, जानिए कौन-से क्षेत्र जोड़े गए

Jalgaon News: जलगांव नगर निगम के 19 प्रभागों की अंतिम रचना घोषित की गई। 70 आपत्तियों में से 6 को मंजूर किया गया। वहीं 64 को खारिज किया। प्रभाग 4 और 5 की सीमाओं में बदलाव किया गया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 16, 2025 | 04:45 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalgaon Final Ward Structure: महाराष्ट्र में स्थानीय चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी अब प्रशासनिक पायदान तक पहुंच चुकी है। जलगांव शहर के 19 प्रभागों की अंतिम रचना गुरुवार को घोषित कर दी गई है। इस रचना पर मिली कुल 70 आपत्तियों (हरकत) में से 6 आपत्तियां स्वीकार की गई, जबकि बाकी 64 को खारिज कर दिया गया।

प्रभाग रचना पर नागरिकों और राजनीतिक पक्षों द्वारा दाखिल हरकतों की समीक्षा के बाद प्रभाग 4 और 5 की सीमाओं में फेरबदल किया गया। प्रभाग क्रमांक 4 में गट क्रमांक 69 जोड़ा गया, जबकि वही हिस्सा प्रभाग क्रमांक 5 से हटाया गया। इ

स बदलाव से दोनों क्षेत्रों की व्याप्ति और मतदाता संख्या में मामूली परिवर्तन आया है। प्रभाग 4 में शामिल क्षेत्रः प्रभाग 4 में अब ब्राह्मण सभा, जोशी पेठ, नेरी नाका बस स्टैंड, जलगांव पीपल्स बैंक संचालित शाला परिसर समेत रामदास पाटिल स्मृति सेवा ट्रस्ट का भाग शामिल किया गया है।

6 आपत्तियां मंजूर की

प्रशासन ने कुल 6 आपत्तियां मंजूर की हैं, जिनमें प्रभाग 4 और 5 के बदलाव के अलावाः पिंप्राला गावठाणः तीन आपत्तियां पिंप्राला गावठाण क्षेत्र को जस का तस रखने को लेकर थीं, जिन्हें मान्यता दी गई। प्रभाग 4 के गणकः एक आपत्ति प्रभाग 4 के गणक 32, 33, 34 को न बदलने की थी, जिसे भी स्वीकार किया गया।

यह भी पढ़ें:- भूत करेंगे वोट? धुलिया में उठा लोकतंत्र की हत्या का मुद्दा, उद्धव गुट ने किया बड़ा खुलासा

तैयारी में जुटे राजनीतिक दल

महानगरपालिका चुनावी समीकरणों में नया मोड़ आने वाला है, क्योंकि जल्दी ही प्रभागवार आरक्षण की घोषणा भी होने वाली है। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, क्योंकि आरक्षण तय करेगा कि किसका गढ़ सुरक्षित रहेगा और किसे अपनी सीट से ‘राम-राम’ करना होगा।

नगराध्यक्षों के लिए आरक्षण की हुई घोषणा

बता दें कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने 31 जनवरी 2026 से पहले चुनाव कराने का आदेश दिया है। इसके लिए 6 अक्टूबर को राज्य की 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों के प्रमुख (नगराध्यक्ष) पदों के लिए ड्रॉ निकाला गया।

इसमें 33 नगर परिषदों में से 16 में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है। तो वहीं 147 नगर पंचायत अध्यक्षों में महिलाओं के लिए कुल 74 सीटें आरक्षित की गई हैं।

Jalgaon final ward structure changes local elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2025 | 07:49 AM

Topics:  

  • Jalgaon
  • Jalgaon News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

यवतमाल में हैरान करने वाला कांड: तहसील कार्यालय से जब्त ट्रैक्टर ही हो गया चोरी!

2

यवतमाल के महागांव की कृषि मंडी में बड़ा सियासी भूचाल, सभापति के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव

3

राजस्व कर्मियों की आर-पार की लड़ाई: निलंबन वापसी और ग्रेड पे की मांग को लेकर कामबंद आंदोलन

4

धान खरीदी: ऑनलाइन पंजीयन की मियाद 31 दिसंबर तक बढ़ी, किसानों के पास आखिरी मौका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.