भायखला में सुपर स्पेशियलिटी रेलवे अस्पताल का उद्घाटन, रेल कर्मचारियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
Central Railway ने भायखला में G+6 सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भवन का उद्घाटन किया है। एडवांस सुविधाओं से लैस इस अस्पताल से कार्यरत और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और परिवारों को चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।
- Reported By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
भायखला रेलवे अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया )
Byculla Railway Super Speciality Hospital: रेल कर्मचारियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मध्य रेलवे के भायखला स्टेशन के पास नवनिर्मित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भवन का लोकार्पण जीएम प्रतीक गोस्वामी ने किया। मध्य रेलवे द्वारा संचालित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल को नए सिरे से जी+6 इमारत में तब्दील किया गया है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
बताया गया कि जी+6 सुपर स्पेशियलिटी भवन अत्याधुनिक एवं उन्नत चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है. नवनिर्मित भवन में उन्नत आपातकालीन सेवाओं सहित 11-बिस्तरों की कैजुअल्टी, 8 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, 12 आधुनिक डायलिसिस मशीन, 24-बिस्तरों का आईसीयू, 10-बिस्तरों का एचडीयू, पुरुष मेडिकल वार्ड तथा समर्पित सेंट्रल स्टेराइल सर्विसेज़ विभाग (CSSD) की व्यवस्था है।
जीएम गोस्वामी के अनुसार इनसे रेलवे स्वास्थ्य प्रणाली के अंतर्गत सुरक्षित, समयबद्ध एवं आत्मनिर्भर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की अस्पताल की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है. इसका लाभ कार्यरत एवं सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को होगा।
सम्बंधित ख़बरें
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
मुंबईकरों को राहत! 10 अगस्त से Metro One की नई सेवा, पीक आवर्स में हर 3 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
ये भी पढ़ें :- मुंबई लोकल की बढ़ती भीड़ पर सांसद संजय दीना पाटिल का हमला, रेलवे सुरक्षा पर उठाए सवाल
अधिकारी रहे उपस्थित
मध्य रेल की प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. ममता शर्मा एवं चिकित्सा निदेशक डॉ. सजीव एन. के. ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भवन में उन्नत चिकित्सा सेवाओं की जानकारी साझा की। समारोह में जीएम प्रतीक गोस्वामी के साथ मध्य रेल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
नवभारत लाइव से मुंबई के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
