- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Eknath Khadse Allegation Shinde Government Preparations Loan Of Rs 3000 Crore
एकनाथ खडसे का शिंदे सरकार पर बड़ा आरोप, बोले- आचार संहिता लगने से पहले 3000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने की तैयारी
महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार वोटों की राजनीति में मस्त है, जिससे नियमित योजनाओं का अनुदान बंद हो गया है।
- Written By: आकाश मसने

एकनाथ खडसे (सौ. सोशल मीडिया )
जलगांव: महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार वोटों की राजनीति में मस्त है, जिससे नियमित योजनाओं का अनुदान बंद हो गया है। संजय गांधी योजना का मानधन महीनों से नहीं मिला है और अन्य योजनाओं का अनुदान छह महीने से बंद है।
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता एकनाथ खडसे ने आरोप लगाया कि सरकार रोज नए कर्ज ले रही है और मतदाताओं को खुश करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर खर्च कर रही है, जिससे सरकार की तिजोरी खाली हो गई है। उन्होंने कहा कि युति सरकार पर 8 लाख हजार करोड़ रुपए का कर्ज है और आचार संहिता लगने से पहले 3000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने की तैयारी में है।
एकनाथ खडसे जलगांव की जल परियोजनाओं के लिए 46 करोड़ रुपए देने की मांग की और कहा कि इससे जिले की 10 परियोजनाएं पूरी हो जातीं। खडसे ने सरकार को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने, जल संसाधन योजना पूरी करने, सड़कों को गट्टो से मुक्त करने और योजनाओं का अनुदान शुरू करने की बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
MMRDA का 48,072 करोड़ का सरप्लस बजट पेश, 87% राशि विकास परियोजनाओं को
शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश
48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
मुलुंड मेट्रो हादसे पर भड़के एकनाथ शिंदे, इंजीनियर सस्पेंड, मृतक व घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान
यह भी पढ़ें:– मुंबई: चेंबूर की एक इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत, CM ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान, जांच के आदेश
शेलगांव बैराज का काम पूरा होते देखकर खुशी हुई
महाराष्ट्र राज्य के पूर्व सिंचाई मंत्री और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) विधायक एकनाथ खडसे ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शेलगांव बैराज की केंद्रीय परियोजना का दौरा किया। इस मौके पर 1999 में जब विधायक एकनाथराव खडसे राज्य के सिंचाई मंत्री थे, तब तापी खोरे विकास निगम के माध्यम से तापी नदी पर पांच बैराजों को मंजूरी दी गई थी। इसमें शेलगांव बैराज भी शामिल था।
भूमिपूजन के समय शेलगांव बैराज परियोजना की लागत करीब 198 करोड़ रुपए थी, लेकिन काम में देरी के कारण परियोजना की लागत करीब 8 से 9 हजार करोड़ रुपए हो गई। इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया गया। इस परियोजना को पूरा करने के लिए कई जन प्रतिनिधियों ने प्रयास किया और धनराशि स्वीकृत की।
यह भी पढ़ें:– समृद्धि से हर जिले को मिलेगी नई उड़ान, लॉजिस्टिक क्षेत्र खोलेगा रोजगार के द्वार : शिव कुमार राव
मत्स्य उद्योग को मिलेगा फायदा
इस परियोजना से किसान सहकारी आधार पर निजी लिफ्ट एवं जल पम्पिंग योजना क्रियान्वित कर सकेंगे तथा साथ ही इन क्षेत्रों में मत्स्य उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा यह पूरा क्षेत्र सुजलाम सुफलाम होगा।
वहीं, एनसीपी के वरिष्ठ नेता और विधायक एकनाथराव खडसे ने इस बात पर जोर दिया कि इस शेलगांव परियोजना से यवल नगर परिषद, भुसावल नगर परिषद और एमआईडीसी जलगांव और यवल तालुका सहित कई क्षेत्रों में मदद मिलेगी और इस क्षेत्र को मदद मिलेगी।
Eknath khadse allegation shinde government preparations loan of rs 3000 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
काला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल
Feb 17, 2026 | 02:20 PMगावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?
Feb 17, 2026 | 02:15 PMयूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार
Feb 17, 2026 | 02:14 PM95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे
Feb 17, 2026 | 02:11 PMपुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा
Feb 17, 2026 | 01:59 PMघर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMThe Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














