Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jalgaon News: एक छोटी-सी डांट और दुनिया को कहा अलविदा, 16 वर्षीय किशोरी ने कुएं में कूदकर दी जान

जलगांव के केडी-हुडको इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय प्रज्ञा रवींद्र शिंदे ने केवल इसीलिए अपनी जान दे दी क्योंकि वह घर देर से लौटी और पिता ने उसे डांट दिया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jun 19, 2025 | 09:11 PM

एक छोटी-सी डांट और दुनिया को कहा अलविदा। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जलगांव: एक साधारण-सा दिन, एक सामान्य-सी डांट, और एक परिवार की पूरी दुनिया उजड़ गई। जलगांव के केडी-हुडको इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय प्रज्ञा रवींद्र शिंदे ने केवल इसीलिए अपनी जान दे दी क्योंकि वह घर देर से लौटी और पिता ने उसे डांट दिया। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यह सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, समाज के सामने खड़ा होता एक कड़वा सवाल है: क्या हमारे बच्चों के लिए हमारा व्यवहार इतना असहनीय हो गया है?

बुधवार, 18 जून की सुबह प्रज्ञा बिना कुछ बताए घर से बाहर चली गई थी। जब वह रात करीब 8 बजे लौटी, तो पिता ने देरी के लिए उससे सवाल किए और गुस्से में आकर उसे डांटा। कुछ देर बाद, बिना कुछ कहे वह फिर से घर से चली गई। अगले दिन, गुरुवार दोपहर 12 बजे पास के एक कुएं में उसका शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शनि पेठ पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

प्रज्ञा एक साधारण मजदूर के परिवार से थी। उसके पिता रवींद्र शिंदे मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें और दो भाई हैं। जब प्रज्ञा का शव कुएं से बाहर निकाला गया, तो मां की चीखें पूरे मोहल्ले को सुना देने वाली थीं। पिता खुद को बार-बार कोसते रहे -“काश मैंने गले लगाया होता, काश बस थोड़ा प्यार दिखाया होता…”

टोना-टोटके का शक बना मौत की वजह, किसान की कुल्हाड़ी से हत्या, जंगल में मिला शव

घरेलू तनाव

पुलिस ने इस घटना को अप्राकृतिक मृत्यु के रूप में दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी, लेकिन शुरुआती जांच के अनुसार आत्महत्या का कारण घरेलू तनाव बताया जा रहा है। निरीक्षक कविता कमलाकर के नेतृत्व में जांच जारी है।

एक चेतावनी जो हर घर तक पहुंचनी चाहिए

यह कोई असामान्य घटना नहीं। आज के दौर में किशोरों पर स्कूल का तनाव, सामाजिक अपेक्षाएं और पारिवारिक माहौल का दबाव बेहद गहरा असर डालता है। कई बार माता-पिता की एक डांट या नाराज़गी, बच्चों के कोमल मन को तोड़ देती है। क्या हम अपने बच्चों को समझने के लिए थोड़ा और समय, थोड़ा और धैर्य, और थोड़ा और प्यार नहीं दे सकते?

16 year old girl commits suicide by jumping into well in jalgaon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2025 | 08:39 PM

Topics:  

  • Attemp Suicide
  • Jalgaon News

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र का दबदबा: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र ने 10 स्वर्ण सहित 19 पदक जीते

2

जामनेर, पचोरा में बाढ़ की स्थिति! नदियां और नाले उफान पर, प्रशासन राहत के लिए तैयार

3

विरोधी पार्टियों के नेताओं को मंत्री गिरीश महाजन का निमंत्रण! निकाय चुनाव के लिए अपनाया ये फॉर्मूला

4

दिलचस्प हुआ जलगांव जिला परिषद चुनाव, अध्यक्ष के लिए आरक्षण का हुआ ऐलान, बढ़ेगी उम्मीदवारों की संख्या

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.