Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश की पहचान मोदी नहीं, नेहरू-गांधी से है: प्रणीति शिंदे

  • Written By: संतोष मिश्रा
Updated On: Mar 31, 2023 | 03:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी रद्द करने के बाद देशभर में जारी सत्याग्रह आंदोलन के क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस विधायक और प्रदेश कार्याध्यक्ष प्रणीति शिंदे (Praniti Shinde) ने पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) के मोरवाड़ी में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि भारत की जनता शत प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष है। देश की पहचान मोदी नहीं, नेहरू-गांधी से है। लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए कांग्रेस नेता द्वारा निकाली गई कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। इससे घबराकर यात्रा समाप्त होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। अदालत के फैसले के 30 दिनों के स्थगन के बावजूद राहुल गांधी की सांसदी तुरंत रद्द कर दी गई।

विधायक प्रणीति शिंदे ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और देश को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत कोशिश की, लेकिन आने वाले कई सालों तक भारत पूरी दुनिया में नेहरू-गांधी के देश के नाम से जाना जाएगा। उस नाम को कोई मिटा नहीं सकता। देश भर में भारत जोड़ो यात्रा को भारी प्रतिक्रिया मिली। इसलिए यात्रा समाप्त होने के बाद बीजेपी ने ‘गेम प्लान’ बनाया और राहुल गांधी की उम्मीदवारी रद्द कर दी। 

लोकतंत्र में बोलने की अनुमति नहीं है

शिंदे ने कहा कि चारों तरफ लोकतंत्र की हत्या, दमन और गला घोंटा जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा को मिले जबरदस्त प्रतिसाद से बीजेपी के पांव तले रेत खिसक गई है। लोकतंत्र में बोलने की अनुमति नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा महिला विरोधी है। सबके सोचने का तरीका अलग होता है। कांग्रेस की भी एक अलग विचारधारा है। सबके मत और विचारधाराओं का सम्मान होना चाहिए। इस संवाददाता सम्मेलन में शहर अध्यक्ष कैलास कदम, महिला अध्यक्ष सायली नढे, पूर्व मेयर कविचंद भाट, श्याम अग्रवाल, नरेंद्र बनसोडे, विजय ओव्हाल आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

रायगड़: PWD की महिला इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल पास करने के बदले मांगे थे लाखों!

नागपुर सिटी बस का 524.58 करोड़ का बजट पेश, अब 130 यात्रियों वाली ‘आर्टिकुलेटेड’ बसें बदलेंगी शहर की सूरत

Nagpur के ‘Guddu Gareeb’ का जलवा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर जो रील बनाकर खिला रहा हजारों को भंडारे का महाप्रसाद

मुंबई की हवा बेहतरीन! केविन पीटरसन के बयान से सोशल मीडिया में घमासान

राज्य सरकार पर कसा तंज

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के बारे में महाविकास आघाड़ी के वरिष्ठ नेता मिलकर चर्चा करेंगे और मिलकरप चुनाव लड़ेंगे और महाराष्ट्र को स्थिर सरकार देंगे। हाईकोर्ट ने विकास कार्यों पर लगी रोक हटाने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नपुंसक भी कहा है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी बहुत महत्वपूर्ण है। विधायक प्रणीति शिंदे ने कहा कि हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट समेत हर जगह से राज्य सरकार को थप्पड़ पड़ रहे हैं। उन्होंने बीजेपी और मनसे के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया। महाराष्ट्र में ईडी का खौफ दिखाते हुए 50- 50 करोड़ देकर सरकार बना ली। बिना जनमत संग्रह के सरकार बनती है। आज स्थानीय निकाय चुनाव नहीं हो रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि जनमत उनके पक्ष में नहीं हैं। क्या यह लोकतंत्र की हत्या नहीं है, यह सवाल करते हुए विधायक शिंदे ने कहा कि जनमत अपने पक्ष में होने के लिए विवाद पैदा किए जा रहे हैं, जातिवाद निर्माण किया जा रहा है। उनकी ‘बी’ टीम जगह-जगह भाषण देती है और फिर जनमत उनके साथ जुड़ते नजर आते हैं। इसके बाद चुनाव की घोषणा की जा रही है। हालांकि, अब लोग इसके शिकार नहीं होंगे, लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

 पिछले नौ माह में प्रदेश में कोई काम नहीं हुआ 

उन्होंने कहा कि पिछले नौ माह में प्रदेश में कोई काम नहीं हुआ है। अलोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। भेदभाव की राजनीति की जाती है। जातिवाद पैदा करके धर्म का आधार लेकर वहां धर्म बीच में लाया जाता है जहां कोई काम नहीं होता। जब काम न हो तो धर्म के सहारे लड़ाई लड़ी जाती है। भारत की जनता शत प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष है। प्रधानमंत्री को धर्म और जाति के आधार पर नहीं चुना गया था। उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र को स्वीकार करने वाले लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश मत कीजिए, हमारे देश में उस दीमक को मत फैलाइए।  

India is not identified with modi but with nehru gandhi praniti shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2023 | 03:43 PM

Topics:  

  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.