अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को मिलेगा विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर, जानें कबतक कर सकेंगे आवेदन…
Minority Students Overseas Scholarship: महाराष्ट्र सरकार की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के 75 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2026 है।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना (सोर्स: AI)
Minority Students Overseas Scholarship Scheme: महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी और इच्छुक विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से विशेष छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इस वर्ष भी पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। राज्य अल्पसंख्यक आयुक्त प्रतिभा इंगले ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
हर वर्ष 75 विद्यार्थियों को मिलता है लाभ
आयुक्त प्रतिभा इंगले ने बताया कि अल्पसंख्यक समाज के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। इसके तहत हर वर्ष 75 विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
अब अल्पसंख्यक आयुक्तालय करेगा योजना का संचालन
अब तक यह योजना समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित की जाती थी, लेकिन राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के समग्र विकास के लिए अलग आयुक्तालय स्थापित किए जाने के बाद इसका संचालन अल्पसंख्यक आयुक्तालय के माध्यम से किया जाएगा। इसका मुख्य कार्यालय छत्रपति संभाजीनगर स्थित हज हाउस में कार्यरत है, जिससे विद्यार्थियों और नागरिकों को कार्य के लिए मुंबई के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
80 साल के बुजुर्गों के संवाद से Gen Z को क्या मिलेगा? अभिजीत दीपके का पीएम मोदी और मोहन भागवत पर तीखा तंज
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
विश्व की शीर्ष विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने वाले छात्र होंगे पात्र
अधिकारियों के अनुसार, क्यूएस विश्व रैंकिंग में शीर्ष 200 के भीतर स्थान प्राप्त विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। पात्र विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़े:- AI Training के लिए शिक्षा विभाग-गूगल में समझौता, राज्य के 4 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध
इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी महाराष्ट्र अल्पसंख्यक विकास विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आयुक्त प्रतिभा इंगले ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने और इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
