- Hindi News »
- Maharashtra »
- Iit Student Raped 13 Year Old Disabled Girl In Thane Arrested
ठाणे में 13 साल की दिव्यांग लड़की के साथ IIT के छात्र ने की हैवानियत, नए कपड़े दिलाकर फुसलाया
- Written By: प्रीति शर्मा
13 साल की दिव्यांग लड़की को आईआईटी खड़गपुर के एक छात्र ने नए कपड़े दिलाने के बहाने बहलाया-फुसलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ठाणे में दिव्यांग लड़के के साथ रेप मामले में आरोपी गिरफ्तार (सौ. फ्रीपिक)
मुंबई: महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें दिव्यांग नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर हैवानियत को अंजाम दिया गया। हालांकि इस मामले में आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि यह मामला ठाणे क्षेत्र का है।
महाराष्ट्र के ठाणे में 13 साल की दिव्यांग लड़की के साथ रेप करने के आरोप में आईआईटी खड़गपुर के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि गुरुवार यानी 12 जून को लड़की की मां ने शिकायत की थी जिसके आधार पर 23 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपी छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ठाणे के कलवा इलाके में रहने वाले आरोपी ने दिव्यांग लड़की को नए कपड़े पहनाकर बहलाया-फुसलाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।
सम्बंधित ख़बरें
‘हम मराठी को किराए पर घर नहीं देते’, भायंदर की घटना पर भड़के प्रताप सरनाईक, बोले-शिवसेना की भाषा में देंगे जवाब
कल्याण के दुर्गाडी किले पर बकरीद पर भारी तनाव; नमाज के बाद नारेबाजी, जवाब में हिंदुओं का हनुमान चालीसा पाठ
बकरीद पर कुर्बानी के विरोध में सूअर लेकर पहुंचे VHP प्रदर्शनकारी, मीरा रोड में बढ़ा सियासी बवाल
तीसरी मंजिल से हवा में लटके बकरे का लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन, मुंब्रा में जांबाज युवकों का ‘मिशन इंपॉसिबल’
आरोपी के फोन में मिली आपत्तिजनक चीजें
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच दल ने आरोपी के मोबाइल फोन से यौन उत्पीड़न का वीडियो भी बरामद किया है। इस वीडियो में अन्य लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें हैं। संभावना है कि आरोपी छात्र ने पहले भी अन्य महिलाओं को निशाना बनाया होगा। हालांकि पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- शिवसेना नेता अशोक ढोडी की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को दो अन्य की तलाश
ठाणे कोर्ट में लिया हालिया फैसला
महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार और जुर्म को कम करने के लिए हाल ही में ठाणे कोर्ट ने एक व्यक्ति को अपनी 17 साल की रिश्तेदार से बलात्कार और उसे गर्भवती बनाने के जुर्म में 20 साल की कड़ी सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश ए डी हरने ने आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम और आईपीसी के प्रावधानों के तहत दोषी पाया था।
ऐसे में कहा जा सकता है कि ठाणे में 13 साल की दिव्यांग लड़की के साथ हुए रेप मामले में आरोपी छात्र की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई न्याय दिलाने में मदद करेगी। साथ ही महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति पुलिस और प्रशासन सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है।
Iit student raped 13 year old disabled girl in thane arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 Final के लिए खास इंतजाम, मुंबई-बेंगलुरु से अहमदाबाद तक स्पेशल फ्लाइट और ट्रेनें शुरू
May 31, 2026 | 09:06 AMतंबाकू को कहें अलविदा, महज़ 20 मिनट में शरीर शुरू कर देता है खुद को ठीक करना
May 31, 2026 | 09:03 AMभंडारा में OBC जातिवार जनगणना की मांग को लेकर अनशन 20वें दिन भी जारी, सांसद प्रशांत पडोले का मिला समर्थन
May 31, 2026 | 08:57 AMफेवरेट टीम ने जीत मैच..तो सड़को पर उतरे हजारों फैंस और जश्न में फूंक दिया पूरा शहर, सामने आए डराने वाले VIDEO
May 31, 2026 | 08:55 AMप्याज के गिरते दामों पर किसान का अनोखा विरोध, कहा- खेती नहीं चल रही तो गांजा की खेती की इजाजत दें
May 31, 2026 | 08:51 AMअनिल अंबानी समूह पर सीबीआई की पहली चार्जशीट, 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ऋण घोटाले का मामला
May 31, 2026 | 08:28 AMमहाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
May 31, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














