- Hindi News »
- Maharashtra »
- Iit Bombay Bilal Ahmad Teli Arrested Fake Documents Impersonation Campus Security Breach
IIT बॉम्बे में छिपकर फर्जी डॉक्यूमेंट्स की कर रहा था एंट्री, ऐसे हुआ गिरफ्तार
- Written By: सोनाली चावरे
मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने IIT बॉम्बे में छिपकर फर्जी डॉक्यूमेंट्स की एंट्री करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

IIT बॉम्बे
मुंबई: IIT बॉम्बे इंस्टीट्यूट में 14 दिन तक छिपकर फर्जी डॉक्यूमेंट्स की एंट्री करने वाले युवक को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम बिलाल अहमद तेली (22) है। पुलिस ने बिलाल को क्राइम ब्रांच ने चीटिंग, फोर्जरी, इंपरसोनेशन और ट्रेसपासिंग जैसी संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। बिलाल से मुंबई पुलिस, मुंबई क्राइम ब्रांच, महाराष्ट्र ATS, और IB अधिकारियों ने पूछताछ की। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने पाया कि बिलाल ने कुछ फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाये थे, जिसका इस्तेमाल वो कैम्पस में कर रहा था।
बिलाल ने बहुत से डेटा उसके मोबाइल फोन से डिलीट किये हैं, जिसे साइबर लैब की मदद से रिट्रीव करने की कोशिश की जा रही है। बिलाल को गुरुवार (26 जून) को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
एक अधिकारी ने बताया की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इससे पहले यानी कि पिछले साल भी IIT बॉम्बे कैंपस में करीब एक महीने तक रहा था। लेकिन, उस समय किसी की नजर उसपर नही पड़ी। बिलाल ने एजेंसियों को बताया कि उसका टेक्नोलॉजी में इंटरेस्ट है। इसके लिए उसने कई लेक्चर में हिस्सा लिया। बिलाल ने 12वीं की पढ़ाई के बाद 6 महीने का सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का कोर्स किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
करीब एक महिने से कर रहा था फर्जी एंट्री
पुलिस ने बताया कि बिलाल के पिता का गारमेंट का बिजनेस है। उन्हें कोविड के दौरान भारी नुकसान हुआ था, लेकिन अब भी वो अपना बिजनेस कर रहे हैं। पुलिस को जांच के दौरान तेली के मोबाइल फोन से सिग्नल और IMO जैसे ऐप्स मिले हैं। पुलिस को दिए बयान में उसने कहा की उसने कैंपस के कई वीडियो बनाए थे और वो उन वीडियो को अपने सोशल मीडिया चैनल पर पोस्ट करने वाला था। IIT बॉम्बे के सुरक्षा और सतर्कता विभाग की शिकायत पर पवई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला तब सामने आया जब 4 जून को क्रेस्ट विभाग की अधिकारी शिल्पा कोटिकल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अपने कार्यालय में प्रवेश करते देखा। पूछताछ करने पर वह भाग गया।
CCTV फुटेज से हुई पहचान
CCTV फुटेज की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई और IIT की क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट किया गया। 17 जून को दोपहर 4 बजे के करीब वह फिर दिखा, जब वह लेक्चर हॉल LH-101 में छात्रों के बीच बैठा था, जहां से सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में तेली ने बताया कि वह 2 जून से 7 जून तक और फिर 10 जून से 17 जून तक कैंपस के अलग अलग हॉस्टलों में रुका था.
Iit bombay bilal ahmad teli arrested fake documents impersonation campus security breach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













