- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ias Officer Pooja Khedkar Mother Manorama Khedkar Arrested Land Case
IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मां गिरफ्तार, महाड़ के एक होटल में थी मनोरमा खेडकर
पुलिस ने महाड से पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार किया है। अब उन्हें पुणे लाया जाएगा। बंदूक लेकर किसानों को धमकाने के मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
- Written By: किर्तेश ढोबले

आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा गिरफ्तार (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: पुणे पुलिस ने विवादों से घिरी ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कथित भूमि विवाद मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने महाड से पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार किया है। अब उन्हें पुणे लाया जाएगा। बंदूक लेकर किसानों को धमकाने के मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मनोरमा खेडकर मामला दर्ज होने के बाद से फरार थी।
मिली जानकारी के अनुसार पूजा की मां को रायगढ़ जिले के महाड से गिरफ्तार किया गया है। पुणे पुलिस ने आज सुबह ही महाड के होटल से मनोरमा खेडकर को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मनोरमा महाड तहसिल के हिरकनवाड़ी में पार्वती होटल में रह रही थी। पिछले कई दिनों से पुणे पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। वहीं पूजा के पिता अब भी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
क्या है मामला
हाल ही में पूजा के मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मनोरमा खेडकर ने पुणे के मुलशी तहसील के किसानों को बंदूक दिखाकर डराने की कोशिश की थी। जिसके बाद से पुणे ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज किया था और मनोरमा की तलाश शुरू कर दी थी। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि इस घटना का वीडियो पूजा के पिता दिलीप खेडकर द्वारा पुणे के मुलशी तहसील के धाडवाली गांव में खरीदी गई एक जमीन से जुड़ा था। पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि मनोरमा खेडकर को कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन करने में आनाकानी कर रही थी। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हमें जान से मारने की सोची-समझी साजिश…’, पूजा खेडकर के पिता का डकैती मामले में सनसनीखेज खुलासा
हाथ-पैर बांधे, परिवार को नशीला पदार्थ पिलाया, पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के घर डकैती, जानें उस रात क्या हुआ
बर्खास्त IAS पूजा खेडकर ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, नौकर ने ‘ऐसे’ दिया घटना को अंजाम
पूजा खेडकर की मां की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने रोड रेज मामले में दी अग्रिम जमानत
पूजा खेडकर पर क्या है आरोप
सरकार ने मंगलवार को विवादास्पद आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया और उन्हें 23 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वर्तमान में वाशिम जिले में तैनात खेडकर यूपीएससी की परीक्षा में चुने जाने के लिए कपटपूर्ण तरीके का इस्तेमाल करने के आरोपों का सामना कर रही हैं। उन्होंने खुद को कथित तौर पर शारीरिक रूप से दिव्यांग और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय का बताया था। खेडकर पर पुणे में तैनाती के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का भी आरोप है।
Ias officer pooja khedkar mother manorama khedkar arrested land case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
May 11, 2026 | 04:25 PMVat Savitri: शनिवार को है वट सावित्री व्रत, ये 7 विशेष नियम तुरंत नोट कर लीजिए
May 11, 2026 | 04:21 PMपत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
May 11, 2026 | 04:18 PM‘AIMIM और ओवैसी की जांच हो…’, संजय निरुपम का नासिक TCS कांड की आरोपी निदा खान को लेकर बड़ा हमला
May 11, 2026 | 04:15 PMभ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
May 11, 2026 | 04:12 PMपीएम मोदी के इंधन बचाओ मंत्र पर रोहित पवार का तीखा वार, कहा पहले अपनी सरकार की फिजूलखर्ची राेकें
May 11, 2026 | 04:10 PMमायावती को सता रही ब्राह्मणों की चिंता! योगी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ब्राह्मण समाज उपेक्षित के साथ असुरक्षित
May 11, 2026 | 04:05 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














