राहूर घाट पर भीषण हादसा! ट्रक-ट्रेलर टकराया, चालक की मौके पर मौत
Nashik News: मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर राहूर घाट में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें लोहे के सामान से भरे ट्रक-ट्रेलर के रिटेनिंग वॉल से टकराने से हरियाणा के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
- Written By: सोनाली चावरे
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Horrific accident at Rahur Ghat: मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर नासिक से मालेगांव जाने वाली लेन पर चांदवड़ तहसील के राहूर घाट में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में ट्रक-ट्रेलर चालक की मौत हो गई है। यह दुर्घटना सोमवार 13 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे राहूर घाट में हनुमान मंदिर के पीछे स्थित मोड़ पर हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नासिक से मालेगांव की ओर जा रहे ट्रक-ट्रेलर (नंबर HR 74 B 6788) पर से चालक का नियंत्रण खो गया। मोड़ पर तेज ढलान होने के कारण अनियंत्रित ट्रेलर सीधे रिटेनिंग वॉल की दीवार से टकरा गया। ट्रक में लोहे का भारी सामान भरा हुआ था जिससे टक्कर और भी घातक हो गई।
इस गंभीर दुर्घटना में ट्रेलर चालक सिराजुद्दीन अमीन (उम्र 30, निवासी उमरी, मेवात, हरियाणा) की मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा के मेवात जिले का यह युवक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार ने बांधे पीएम मोदी के तारीफों के पुल, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहे भारत की प्रतिष्ठा
चंद्रपुर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: 22 लाख रुपये के संदिग्ध नकली कपास बीज जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर ऑरेंज सिटी आग उगल रही, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक मरीज; कई मौतों की आशंका
मनी लॉन्ड्रिंग केस में अशोक खरात की बढ़ीं मुश्किलें,63 बैंक खातों से जुड़े बड़े खुलासे
इसे भी पढ़ें-नागपुर में हादसों से भरा रहा शनिवार, पांच अलग-अलग मामलों में 2 की मौत, 4 गंभीर घायल
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
राहूर घाट का यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रहा है। तेज ढलान और खराब सड़क की वजह से यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है।
ट्रक चालकों का कहना है कि राहूर घाट पर उतराई के समय बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। लेकिन रात के समय और भारी सामान की वजह से कई बार गाड़ी पर नियंत्रण मुश्किल हो जाता है।
