हिंगोली में संतोष बांगर का बड़ा बयान, ‘बूढ़े मंत्रियों को घर भेजो, नए नेताओं को मौका दो’
Santosh Bangar Old Ministers Remark: शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने पार्टी नेतृत्व को खुला संदेश देते हुए वरिष्ठ मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और नई पीढ़ी के नेताओं को अवसर देने की मांग की।
- Written By: अपूर्वा नायक
संतोष बांगर का हिंगोली में बयान (सौ. सोशल मीडिया )
Santosh Bangar Old Ministers Remark News: सत्तारूढ़ महायुति का हिस्सा शिवसेना अब अंदरूनी खींचतान की वजह से चर्चा में आ गई है। हिंगोली में सांसद श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में आयोजित सभा में शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर ने पार्टी नेतृत्व को सीधे संदेश देते हुए कहा कि बूढ़े मंत्रियों को घर भेजो और हमारे जैसे शेरों को मौका दो।
सत्ता में रहते हुए भी नई पीढ़ी के नेताओं को पद नहीं मिलने की नाराजगी बांगर के बयान से खुलकर सामने आई। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र और सांसद श्रीकांत शिंदे की हिंगोली में आयोजित सभा में बोलते हुए संतोष बांगर ने कहा कि वर्तमान में कई मंत्री ‘घोड़े पर बैठकर बकरियां हांकने’ का काम कर रहे हैं।
फोन करने पर जवाब तक नहीं देते। ऐसे मंत्री पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। कुछ लोग सिर्फ जनता के बीच घूमते हैं, लेकिन कोई काम नहीं करते। उन्होंने मंत्री प्रकाश आबिटकर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें कभी भी फोन करो, तो वे तुरंत जवाब देते हैं और समस्या समझते हैं। लेकिन कई मंत्री अब बूढ़े हो चुके हैं, उन्हें सुनाई तक नहीं देता।
सम्बंधित ख़बरें
राकां में बढ़ी अंदरूनी खींचतान? पार्थ पवार-छगन भुजबल विवाद की चर्चाओं से सियासी हलचल
शरद पवार का पुणे में बड़ा दांव, श्रीकांत पाटिल को बनाया विधान परिषद उम्मीदवार
आखिर क्यों आनंद परांजपे को म्हाडा में पद देने के खिलाफ हैं सुनेत्रा पवार? परांजपे ने इस पर क्या कहा?
बीड में सांसद श्रीकांत शिंदे के दौरे में बड़ा हादसा; मदद की गुहार लगाने आए बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत
बांगर ने आगे कहा कि ऐसे मंत्रियों को पद से हटाकर नई पीढ़ी के नेताओं को आगे लाया जाना चाहिए। इन बकरियों के पीछे शेर छिपे हैं, उन्हें आगे करो। ऐसा हुआ तभी 2029 में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन पाएंगे। हालांकि बांगर ने किसी मंत्री का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान के बाद शिवसेना के भीतर ‘बूढ़े मंत्री’ कौन हैं, इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
pic.twitter.com/Gq3wu4yUjf — Dr Shrikant Lata Eknath Shinde (@DrSEShinde) May 29, 2026
NEET पेपर लीक पर भी बोले सांसद
श्रीकांत शिंदे ने नीट पेपर लीक मामले पर कहा कि परीक्षा में जो कुछ हुआ वह बेहद गलत है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित हों, इसके लिए सरकार स्तर पर उपाय किए जा रहे हैं। आगे चलकर परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराने और हर परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जा रहा है।
श्रीकांत शिंदे को दिखाए काले झंडे
- शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे को शुक्रवार को बीड जिले के दौरे के दौरान ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा, कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी के सामने काले झंडे दिखाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। श्रीकांत शिंदे शुक्रवार को बीड जिले के दौरे पर है। शिव संवाद दौरे के तहत आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद वे केज तहसील से पाटोदा पहुंचे थे।
- जैसे ही उनकी गाड़ी पाटोदा में दाखिल हुई, उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। ठाकरे गुट के कार्यकर्ता सड़क पर उत्तर आए और श्रीकांत शिंदे की गाड़ी को काले झंडे दिखाते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जताई। इस विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
ये भी पढ़ें :- पुणे में थिंक टेक्नोलॉजी इंडिया पर वेतन घोटाले के आरोप, सैलरी रुकी और अचानक बंद हुआ ऑफिस
अंतिम निर्णय महायुति के वरिष्ठ नेता लेंगे
- दूसरी ओर, श्रीकांत शिंदे से उद्धव गुट के नेताओं के संभावित पार्टी प्रवेश को लेकर सवाल पूछा, लेकिन उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
- उन्होंने साफ कहा कि मराठवाड़ा में शिवसेना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। परभणी में श्रीकांत शिंदे ने विधान परिषद सीटों के बंटवारे पर कहा कि जहां-जहां शिवसेना के मौजूदा विधायक हैं, उन सीटों पर पार्टी अपना दावा बनाए रखेगी।
- हालांकि अंतिम निर्णय महायुति के वरिष्ठ नेता अगले एक-दो दिनों में लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि परभणी-हिंगोली विधान परिषद क्षेत्र में महायुति की ओर से उपयुक्त उम्मीदवार उतारा जाएगा।
