Hingoli: संतोष बांगर के घर पड़ा छापा, विधायकों के पैरों तले खिसकी जमीन, हिंगोली में राजनीतिक उबाल
Maharashtra Politics: हिंगोली में विधायक संतोष बांगर के घर 100 पुलिसकर्मियों की छापेमारी। हेमंत पाटिल ने भाजपा दबाव का आरोप लगाया, राजनीतिक विवाद तेज।
- Written By: प्रिया जैस
संतोष बांगर के घर छापा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Hingoli News: राज्य में मित्रपक्ष माने जाने वाले भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के बीच हिंगोली में चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आया है। कलमनुरी के शिवसेना विधायक संतोष बांगर के घर पर तड़के करीब 100 पुलिसकर्मियों ने छापा मारकर तलाशी ली। इसकी जानकारी विधान परिषद के सदस्य हेमंत पाटिल ने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भाजपा विधायक के दबाव में की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एकनाथ शिंदे ने भी संज्ञान लिया है और पाटिल ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। हिंगोली नगरपालिका चुनाव में शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगर और भाजपा विधायक तानाजी मुटकुले आमने-सामने हैं। इसी राजनीतिक दबाव के चलते बांगर के घर की तलाशी ली गई। हेमंत पाटिल ने कहा कि जिले में शिवसेना की स्थिति मजबूत है।
विधायकों के पैरों तले खिसकी जमीन
कलमनुरी और हिंगोली शहर में सेना का भगवा लहराएंगे। यही वजह है कि विरोधियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। वे आगे बोले कि किसी विधायक के घर की तलाशी के लिए पूर्व अनुमति लेना आवश्यक है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष की ओर से ऐसा कोई आदेश या मेल नहीं आया। फिर यह छापा किसके आदेश पर पड़ा? क्या सत्ता पक्ष के विधायक मुटकुले के दबाव में पुलिस ने यह कार्रवाई की?
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: डीसीएम शिंदे को डबल झटका, म्हात्रे के बाद अब हफ्ताखोरी मामले में महिला पदाधिकारी भी गिरफ्तार
जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं… सीएम देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर तीखा पलटवार
Maharashtra Politics: 3 बंगले, 4 दल और देर रात मंथन… महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल
क्या फिर एक होगी NCP? शरद पवार की NDA में एंट्री पर BJP ने साफ किया रोडमैप, रखी ये शर्त
मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात
हेमंत पाटिल ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने इस मामले की गंभीर दखल ली है। इसके साथ ही दोनों जिलों के विधायक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मिलकर शिकायत करेंगे। हम सरकार में बराबर के साझेदार हैं। इसके बावजूद स्थानीय विधायक पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। पाटिल ने छापेमारी की शैली को ‘दहशतवादी या गुंडे के घर’ जैसी बताते हुए महायुति के मित्रपक्ष पर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें – Nagpur: बकायादारों पर चला मनपा का डंडा, 113 संपत्तियों की होगी सार्वजनिक नीलामी
मुटकुले का पलटवार
भाजपा विधायक तानाजी मुटकुले ने पलटवार करते हुए कहा कि संतोष बांगर हिंगोली जिले पर लगा हुआ कलंक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांगर बिना पैसे के नहीं रह सकते। उसके कई अवैध धंधे हैं। मुटकुले ने यह दावा भी किया कि सत्तांतरण के दौरान संतोष बांगर ने ’50 खोके’ लिए थे और यह एक सत्य घटना है।
