-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Hijab Ban In Mumbai College Explained Supreme Court To Hear Plea
मुंबई: कॉलेज में हिजाब-बुर्का बैन मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, बॉम्बे HC के फैसले को चुनौती
- Written By: राहुल गोस्वामी
सुप्रीम कोर्ट आज हिजाब से जुड़ी एक महत्वपूर्ण याचिका पर सुनवाई करेगा। उक्त याचिका कॉलेज के छात्रों ने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ दायर की है, जिसमें मुंबई के एक निजी कॉलेज में हिजाब, नकाब, बुर्का, टोपी और इसी तरह के अन्य परिधान पहनने पर प्रतिबंध को सही करार देते हुए इसे बरकरार रखा था।

(डिज़ाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक निजी कॉलेज में हिजाब पर लगे प्रतिबंध के एक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। इस याचिका में हिजाब पर प्रतिबंध बरकरार रखने के बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है।
जानकारी दें कि मुंबई के एन. जी. आचार्य और डी. के. मराठे. कॉलेज के प्रशासन ने हिजाब, नकाब, बुर्का, स्टोल और टोपी पहनने पर कॉलेज परीसर में बैन लगाया हुआ है। इसको लेकर 9 लड़कियों ने पहले बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को तब खारिज कर दिया था। इसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को चुनौती दी गई है।
यहां पढ़ें – कोल्हापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, ऐतिहासिक केशवराव भोसले थिएटर जलकर खाक
सम्बंधित ख़बरें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर क्यों उठ रहे सवाल? जानिए क्या कहते हैं कानून और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस
भरत तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से साफ इनकार! वकील विशाल तिवारी को दिया ये बड़ा निर्देश
74 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग को SC से राहत; कुल्हाड़ी से हमले के आरोप में गिरफ्तारी होने पर जमानत का आदेश
Tushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल
याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने इस बाबत सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज जल्द ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में मामले को प्राथमिकता से सुना जाना चाहिए। इस पर बीते गुरुवार को CJI ने कहा, “इस पर कल यानी शुक्रवार को सुनवाई होगी। मैंने इसे पहले ही सूचीबद्ध कर दिया है।”
दरअसल मुंबई के चेंबूर कॉलेज ने इस साल मई में एक नया ड्रेस कोड जारी हुआ था, जो जून में शुरू होने वाले शैक्षणिक वर्ष में ही लागू होना था।यह नोटिस तब लाया गया जब बीते अगस्त में ही कॉलेज में विवाद हुआ था, जब हिजाब पहनने वाली कई जूनियर कॉलेज की लड़कियों को कथित तौर पर निर्धारित यूनिफॉर्म का पालन न करने के कारण उन्हे प्रवेश से वंचित कर दिया गया था।
यहां पढ़ें – क्या कॉलेज में हिजाब-बुर्के पर लगे बैन को बरकरार रखेगा सुप्रीम कोर्ट! कल होगा फैसला
यह सारा मामला तब हुआ जब बीते अगस्त में हिजाब पर लगे प्रतिबंध पर कॉलेज में विवाद हुआ था. तब हिजाब पहनने वाली कई जूनियर कॉलेज की लड़कियों को कथित तौर पर निर्धारित यूनिफॉर्म का पालन न करने के कारण प्रवेश से ही वंचित कर दिया गया था।
तब बंबई हाई कोर्ट ने ‘चेंबूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी’ के एन जी आचार्य एवं डी के मराठे कॉलेज द्वारा हिजाब, बुर्के और नकाब पर प्रतिबंध लगाने के फैसले में हस्तक्षेप करने से बीते 26 जून को उस बाबत इनकार कर दिया था और कहा था कि ऐसे नियम छात्रों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं करते हैं। हाई कोर्ट ने कहा था कि ‘ड्रेस कोड’ का उद्देश्य दरअसल कॉलेज में अनुशासन बनाए रखना है, जो कि शैक्षणिक संस्थान की “स्थापना और प्रशासन” के लिए कॉलेज के मौलिक अधिकार का हिस्सा भी हैं।
बता दें कि कर्नाटक के उडुपी जिले के एक कॉलेज में बीते 31 दिसंबर 2021 को 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने से ही रोक दिया गया था, जिसके बाद वे धरने पर बैठ गईं थीं। यह विवाद तब राज्य के बाकी हिस्सों में भी फैला था। इसके बाद हिंदू संगठनों से जुड़े छात्रों ने भी बदले में भगवा शॉल पहनकर कॉलेज आना शुरू कर दिया था। फिलहाल यह केस सुप्रीम कोर्ट में फैसले की राह देख रहा है।
Hijab ban in mumbai college explained supreme court to hear plea
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Raj Babbar Birthday: हीरो, विलेन और सांसद, हर भूमिका में सफल रहे राज बब्बर, निजी जिंदगी भी रही खूब चर्चाओं में
Jun 23, 2026 | 06:07 AMडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: ‘दो निशान, दो प्रधान’ के खिलाफ उठी आवाज, जिसने बदल दी देश की राजनीति
Jun 23, 2026 | 06:07 AMBirthday Horoscope 23 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और आय के स्रोत
Jun 23, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: मुंबई में मानसून की दमदार एंट्री, विदर्भ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें आज का मौसम?
Jun 23, 2026 | 05:55 AMSanjay Gandhi Death Anniversary: 1980 में विमान हादसे में हुई संजय गांधी की मौत और बदल गई देश की राजनीति
Jun 23, 2026 | 05:36 AMBada Mangal 2026: जेठ का आखिरी बड़ा मंगल आज, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये विशेष पूजा
Jun 23, 2026 | 05:00 AM6000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए AI+ के दो धांसू 5G फोन, कीमत जानकर हो जाएगा खुश
Jun 23, 2026 | 04:47 AMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM














