

AI+ Nova 2 Pro Features: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और नई एंट्री हो गई है। AI+ ने अपनी नई Nova 2 Series के तहत AI+ Nova 2 Neo 5G और AI+ Nova 2 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। बता दें कि कंपनी का दावा है कि ये दोनों डिवाइस शानदार बैटरी, दमदार कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव के साथ आते हैं। खास बात यह है कि दोनों फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 48MP कैमरा और 5G सपोर्ट दिया गया है जिससे ये बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकते हैं।
AI+ Nova 2 Neo 5G को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जिसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। वहीं AI+ Nova 2 Pro 5G के 6GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। कंपनी सभी प्रमुख बैंक कार्ड्स पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। दोनों स्मार्टफोन की पहली सेल 26 जून को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।
AI+ Nova 2 Neo 5G उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। इसमें 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 48MP Sony IMX582 कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा 128GB स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। IP65 रेटिंग, FM रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर इसे और आकर्षक बनाते हैं।
अगर आप बड़ी स्क्रीन और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं तो Nova 2 Pro 5G आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें 6.9 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह 2K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
Nova 2 Pro 5G की सबसे अलग पहचान इसका कस्टमाइजेबल LED Notification Light सिस्टम है। कॉल या नोटिफिकेशन आने पर फोन के बैक पैनल पर LED लाइट चमकती है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाती है। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर चलते हैं और इनमें NxtPrivacy Dashboard व AI Key जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बड़ी बैटरी, आधुनिक डिजाइन और प्रतिस्पर्धी कीमत के चलते ये फोन भारतीय बाजार में अच्छी चुनौती पेश कर सकते हैं।