- Hindi News »
- Maharashtra »
- Governor Radhakrishnan Motivate Maharashtra Goverment To Make Milk Brand Like Amul And Mother Dairy
महाराष्ट्र बनाए अमूल-मदर डेयरी जैसा दूध ब्रांड, राज्यपाल राधाकृष्णन का आव्हान
Maharashtra News: राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि महाराष्ट्र को भी अपना दूध ब्रांड बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सहकारी चीनी मिलों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया।
- Written By: सोनाली चावरे

राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन के साथ सहकारिता मंत्री
मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 और केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को राजभवन में महाराष्ट्र सरकार के सहकारिता, विपणन और कपड़ा विभाग की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने आव्हान करते हुए कहा कि जिस तरह गुजरात राज्य ने दूध उत्पादन में सहकारिता के माध्यम से ‘अमूल’, दिल्ली ने ‘मदर डेयरी’ और कर्नाटक ने ‘नंदिनी’ ब्रांड बनाया, उसी तरह महाराष्ट्र को भी सहकारिता के माध्यम से दूध का एक साझा ब्रांड बनाना चाहिए।
हम की भावना से होता है विकास
राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाना है तो विकास समावेशी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास समावेशी तभी होगा जब सहकारिता सफल होगी। सहकारिता आंदोलन के माध्यम से नेतृत्व का निर्माण होना चाहिए। सहकारिता आंदोलन ने महाराष्ट्र को गहरा राजनीतिक नेतृत्व दिया है। मैं की सोच से सहकारिता क्षेत्र का विस्तार नहीं किया जा सकता, बल्कि हम की भावना से सहकारिता क्षेत्र के लिए काम करना चाहिए।सहकारिता क्षेत्र में शिक्षित और प्रशिक्षित लोगों को लाना आवश्यक है। इस संबंध में राज्यपाल ने कहा कि राज्य में जिस क्षेत्र में सहकारिता आंदोलन मजबूत है, वहां के विश्वविद्यालयों में सहकारिता पर डिग्री कोर्स शुरू करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
सिक्किम का दिया उदाहरण
राज्यपाल ने सिक्किम का उदाहरण देते हुए कहा कि सिक्किम पूर्ण जैविक खेती करने वाला राज्य बन गया है। आज जैविक खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सहकारिता सिद्धांत के माध्यम से तालुकावार आधार पर जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैविक खेती किसानों पर थोपी नहीं जा सकती, बल्कि किसानों का आंदोलन बनना चाहिए।
सहकारी चीनी मिलें आधुनिकीकरण के बिना जीवित नहीं
राज्यपाल ने सहकारी चीनी मिलों के आधुनिकीकरण की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि सहकारी चीनी मिलें आधुनिकीकरण के बिना जीवित नहीं रहेंगी। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सहकारिता और गृह राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर, राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे, सहकारिता आयुक्त दीपक टावरे, सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव संतोष पाटिल और सहकारिता विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Governor radhakrishnan motivate maharashtra goverment to make milk brand like amul and mother dairy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMकॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM












