Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल्याण में पुलिस की बड़ी रेड! गोरेगांव NESCO ड्रग्स पार्टी का सप्लायर आनंद पटेल गिरफ्तार; ठाणे में मिला गांजा

Goregaon Drugs Case: गोरेगांव ड्रग्स पार्टी का कल्याण कनेक्शन। मुख्य सप्लायर आनंद पटेल गिरफ्तार। ठाणे रेलवे स्टेशन पर मिला 8 किलो गांजा। नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 15, 2026 | 11:15 AM

नेस्को सेंटर ड्रग्स केस (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Goregaon Drugs Case Kalyan Connection: मुंबई के गोरेगांव में हुई ड्रग पार्टी (Drugs Case) में ओवरडोज से दो युवकों की मौत के मामले ने अब कल्याण तक कनेक्शन खोल दिया है। इस मामले में ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने कल्याण से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित पार्टी के दौरान ड्रग्स (Drugs Case) के ओवरडोज से दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद वनराई पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि पार्टी में ड्रग्स सप्लाई करने वाला युवक कल्याण में रह रहा है।

इसके बाद खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन ने मंगलवार तड़के करीब साढ़े 5 बजे वायले नगर स्थित मोहन हाइट्स इमारत में छापा मारा। यहां रहने वाला आरोपी आनंद पटेल पहले दरवाजा खोलने से बचता रहा, लेकिन जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की तैयारी की तो उसने दरवाजा खोल दिया।

सम्बंधित ख़बरें

‘दिल्ली के अंधेरे में खो जाएगा नीतीश कुमार जैसा व्यक्तित्व’, शरद पवार गुट के नेता का बड़ा बयान

डेटिंग ऐप से ‘लव ट्रैप’ का जाल: नागपुर में लाउंज तक ले जाकर युवकों से हजारों की ठगी, 10 दिन में 6 मामले उजागर

स्वच्छ नागपुर के दावों पर फिरा पानी: जय विघ्नहर्ता कॉलोनी में बूंद-बूंद को तरसे लोग, शिकायत पर कोई समाधान नहीं

राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क में किया क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, मांजरेकर और देसाई की विरासत को दी श्रद्धांजलि

ड्रग के स्रोत को खोजने में जुटी कल्याण पुलिस

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आनंद पटेल को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और आगे की जांच के लिए उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स कहां से आई और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

इस ऑपरेशन में डीसीपी अतुल झेंडे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमरनाथ वाघमोडे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। खडकपाड़ा पुलिस के अधिकारी भूषण देवरे, किरण शिर्के, संजय चव्हाण, कुंदन भामरे और सूरज खंडाले भी टीम में शामिल थे।

यह भी पढ़ें – पहले शिवसेना, फिर NCP और अब JDU की बारी? BJP का सियासी खेल, बिहार में ऐसे बदला पूरा ‘गेम’!

ठाणे रेलवे स्टेशन पर गांजे से भरा बैग मिला

सरकार एवं पुलिस के दावों के विपरीत ठाणे एवं मुंबई में नशीले पदार्थों की तस्करी बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर नियमित जांच के दौरान लावारिस बैग मिली जिसमें 8 किलो 240 ग्राम गांजा भरा हुआ था। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 1,64,800 रुपये आंकी गयी है। जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ठाणे जीआरपी की एक टीम सुबह प्लेटफॉर्म नंबर 7/8 पर एंटी-फ्रॉड चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सीएसएमटी की तरफ एन वी इंटरप्राइजेज स्टॉल के पास एक खंभे से लगकर दो संदिग्ध बैग मिले। बैग के मालिक को ढूंढने की कोशिशों के बावजूद सामने नहीं आया। इसलिए पुलिस ने दोनों बैग को कब्जे में ले लिया।

बैग को प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर स्थित जीआरपी चौकी पर लाया गया और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा किया गया। जब फोरेंसिक एक्सपर्ट और पंचों की मौजूदगी में इसकी जांच की गई, तो प्लास्टिक में लिपटा हुआ हरे रंग का गांजा जैसा पदार्थ मिला। रिपोर्ट में कन्फर्म हुआ कि यह गांजा था। पुलिस ने बताया कि गांजे का वजन आठ किलोग्राम 240 ग्राम है।

Goregaon drugs case party supplier anand patel arrested kalyan connection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 11:15 AM

Topics:  

  • Crime
  • Drugs Smuggling
  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.