- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Nesco Center Drug Overdose Deaths Mba Students 6 Arrest
NESCO Drugs केस में बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई के 20 बड़े कॉलेजों को बनाया था निशाना
- Written By: प्रिया जैस
NESCO Center Drugs Case: मुंबई के नेस्को सेंटर में ड्रग ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत। आयोजक विहान सामल समेत 6 गिरफ्तार। जानें मुंबई की पार्टियों में फैलते ड्रग्स जाल का सच।

NESCO Rave Party Drugs Case (AI Generated Image)
NESCO Center Drugs Case Arrest: गोरेगांव पूर्व स्थित नेस्को (NESCO) सेंटर में शनिवार को आयोजित 9×9 नामक म्यूजिक पार्टी में ड्रग्स की ओवरडोज से एमबीए की पढ़ाई कर रहे एक छात्र और एक छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया है। अब इस मामले के गरमाने के बाद पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
इस हाई-प्रोफाइल पार्टी में मुंबई के कई नामी-गिरामी 20 से अधिक कॉलेजों व संस्थानों के करीब साढ़े तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान बड़ी संख्या में युवक-युवतियां नशे में चूर थे। देर रात करीब 12:30 बजे के आसपास कुछ छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ड्रग्स की ओवरडोज के कारण उनकी हालत गंभीर हुई।
बीमार पड़े छात्रों को तुरंत बॉम्बे अस्पताल और लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक छात्र और एक छात्रा ने दम तोड़ दिया। मृतक छात्र-छात्रा मुंबई के प्रतिष्ठित एमबीए संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं। मृतक युवक की पहचान विस्मत बसिन 28 वर्ष, छात्रा की उम्र श्रेया 24 वर्ष बताई जा रही है। जबकि शीतल नामक युवती अस्पताल में भर्ती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
मुंबई यात्रियों को बड़ी राहत: चेंबूर स्टेशन पर मिलेगी वन-स्टॉप कनेक्टिविटी, सफर होगा तेज और आसान
मुंबई में 17 दिनों में दूसरी बार बढ़ CNG के दाम, डोमेस्टिक PNG भी हुई महंगी, जानें नई कीमतें
पार्टी का आयोजक विहान उर्फ आकाश सामल गिरफ्तार
मुंबई पुलिस के जोन 12 के डीसीपी महेश चिमटे ने कहा कि इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों में पार्टी का आयोजक विहान उर्फ आकाश सामल, नेस्को सेंटर के व्यवस्थापक सनी जैन, मुख्य सुरक्षा व्यवस्थापक बालकृष्ण कुरुप के अलावा कॉलेज के छात्र और कथित ड्रग्स पैडलर रौनक खंडेलवाल, आनंद पटेल और प्रतीक पांडे शामिल है।
हाल के दो महीनों में प्रमुख ड्रग्स के मामले
- हेरोइन – 6 मामले, 8 गिरफ्तार, 59.58 लाख का माल
- चरस – 8 मामले, 11 गिरफ्तार, 3.15 करोड़ का माल
- गांजा – 84 मामले, 88 गिरफ्तार, 92.77 किलो, 3.83 करोड़ का माल
- एमडी – 52 मामले, 84 गिरफ्तार, 9 किलो, 18.84 करोड़ का माल
- कोकीन – 3 मामले, 4 गिरफ्तार, 43 ग्राम, 4.25 करोड़ का माल
यह भी पढ़ें – उड़ता महाराष्ट्र: नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में सियासत तेज, विपक्ष ने फडणवीस पर साधा निशाना, SIT जांच की मांग
पुलिस पर उठे सवाल
बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस पार्टी की भनक लोकल वनराई पुलिस स्टेशन को क्यों नहीं लगी। उनकी हद में ड्रग्स पार्टी चल रही है और वह अपने आप में मस्त हैं। बड़ा सवाल यह है कि नेस्को (NESCO) सेंटर में कई बड़े सरकारी और निजी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके बावजूद वहां इस तरह की ड्रग्स पार्टी के आयोजन की मंजूरी देने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
किन चीजों की कर रही जांच
- इस पार्टी के आयोजन का उद्देश्य म्यूजिक कंसर्ट की आड़ में ड्रग्स पार्टी करना था।
- किस शख्स ने पार्टी में प्रतिबंधित ड्रग्स व अन्य पदार्थों की सप्लाई की।
- इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी और कथित रूप से खुलेआम ड्रग्स की बिक्री के बावजूद नेस्को प्रबंधन और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की।
- इस पार्टी का आयोजन करने वाला छात्रों को किस तरह के प्रलोभन दिए गए थे।
Mumbai nesco center drug overdose deaths mba students 6 arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM













