स्वच्छ नागपुर के दावों पर फिरा पानी: जय विघ्नहर्ता कॉलोनी में बूंद-बूंद को तरसे लोग, शिकायत पर कोई समाधान नहीं
Nagpur Drinking Water Shortage: नागपुर की जय विघ्नहर्ता कॉलोनी में जल संकट गहराया। कई दिनों से सप्लाई ठप, लोग बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर, शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर जल संकट( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur Water Supply Disruption: स्वच्छ नागपुर, सुंदर नागपुर की बातों को ग्रहण लग रहा है। हालात ये हैं कि कई बस्तियों में लोगों को पीने के साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा। यह हाल जय विघ्नहर्ता कॉलोनी का हो गया।
उक्त कॉलोनी में बीते कई दिनों से जलापूर्ति का विघ्न आ गया है। शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में रोष का माहौल है। बता दें कि पश्चिम नागपुर में काटोल रोड स्थित जय विघ्नहर्ता कॉलोनी में इन दिनों जल संकट गहराता जा रहा है।
हालात इतने चिगड़ चुके हैं कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पिछले कई दिनों से नियमित जलापूर्ति बाधित है जिससे कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Chhatrapati Sambhajinagar: यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 1239 ऑटो रिक्शाओं पर गिरी गाज, वसूला भारी जुर्माना
राशन कार्ड के लिए 2.5 लाख की जाए आय सीमा, मुंबई जनता दल ने सरकार को दी 30 दिनों की मोहलत
महाराष्ट्र में बिना सर्जरी वजन घटाने का क्रेज, जानें क्या है गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी और इसके जबरदस्त फायदे
भारतीय रेलवे की वॉटरपोलो टीम ने जीता गोल्ड, वेस्टर्न रेलवे के 6 जांबाजों ने चमकाया देश का नाम!
सुबह-शाम नलों में पानी नहीं आने से दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग और अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। मजबूरी में लोगों को पीने के पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
24 घंटे पानी सप्लाई की बातें केवल बोल बचन
जय विघ्नहर्ता कॉलोनी के स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन 24 घंटे जलापूर्ति की बातें तो करता है लेकिन वास्तविकता कुछ और ही नजर आ रही है। ये दावे केवल बोल बचन साबित हो रहे हैं।
कॉलोनी वासियों का आरोप है कि एक ओर जहां पाइपलाइन में लीकेज और अव्यवस्थित जल वितरण व्यवस्था के कारण पानी की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। इस गंभीर स्थिति को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
अब तक नहीं हुआ समाधान
भीषण गर्मी के दौरान जहां एक और जनता पीने के पानी को तरस रही है वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी एसी केबिन में बैठ कर आराम फरमा रहे हैं।
ताज्जुब की बात तो यह है कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद अब तक ओसीडब्ल्यू और मनपा समस्या का पता लगाने में विफल है।
इस कारण स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। लोगों ने मांग की है कि बाधित जलापूर्ति का जल्द समाधान किया जाए अन्यथा स्थिति अधिक खौफनाक हो सकती है।
यहां नहीं आता कोई भी नगरसेवक, न अधिकारी
बीते कई दिनों से पानी के लिए तरस रहे लोगों का हाल बेहाल हैं। लोगों ने बताया कि जनता की दुर्दशा के बावजूद कोई भी नगरसेवक सहायता के लिए नहीं आता, कॉलोनी में बच्चों और बुजुर्गों को सर्वाधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर बस सेवा आर्थिक संकट में, आमदनी कम, खर्च ज्यादा; परिवहन विभाग पर दबाव
यहां तक के दवा खाने के लिए भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा। जनता का त्राहिमाम कर रही है। गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
