- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Youth Murdered 3 Arrested
युवक की हत्या, 3 गिरफ्तार
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतीकात्मक तस्वीर
गोंदिया. जिला मुख्यालय वाले गोंदिया शहर में पुन: हत्याओं का दौर शुरू हो गया है. इसमें रामनगर पुलिस स्टेशन अधिक संवेदनशील क्षेत्र बन गया है. इसी पुलिस स्टेशन अंतर्गत अंगुर बगीचा मार्ग पर टेंभरे किराना दूकान के समीप खाली प्लॉट पर कटंगीटोला निवासी रोहित उर्फ राहुल उर्फ अंडा डायमंड डोंगरे (18) की 28 मार्च की रात में कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई.
इस घटना के बाद मृतक रात भर वहीं पड़ा रहा लेकिन सुबह 7 बजे वह मृतावस्था में व बाजू में कुल्हाड़ी पड़ी देखकर लोग दंग रह गए. इस मार्ग से आने जाने वाले लोगों की वहां भीड़ जमा होने लगी थी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे सिविल ड्रेस पर ही घटना स्थल पर पहुंच गए.
उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील ताजने, जिला अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक बबन आव्हाड़, रामनगर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक संजयकुमार सोने सहित अन्य पुलिस कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे. प्रकरण में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें अंगुर बगीचा निवासी दुर्गेश लक्ष्मण विठ्ठले (26), विशाल हरिभाउ बढ़ेकर (25) व कटंगीटोला निवासी योगेश उर्फ शेरु मारोती बोरकर (27) का समावेश है. बताया जा रहा है कि दो तीन दिन पूर्व ही मृतक रोहित ने दुर्गेश विठ्ठले व विशाल बढ़ेकर के साथ मारपीट की थी. जिससे तीनों ने उस घटना का बदला लेने के लिए योजना बनाई.
सम्बंधित ख़बरें
Gondia जिला परिषद में मचा हड़कंप; मनरेगा मजदूरी के लिए ग्राम पंचायत सदस्य ने कीया ‘मैं भी कॉकरोच’ आंदोलन
गोंदिया तहसील को मिली 1 लाख से ज्यादा किताबें, अन्य तहसीलों में जल्द आपूर्ति
मक्का बेचकर भी खाली हाथ हैं अन्नदाता! खरीदी के कई सप्ताह बाद एक भी किसान को नहीं हुआ भुगतान
Kharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान
घटना के पूर्व तीनों आरोपी 27 मार्च को शाम 7 बजे मृतक के साथ परिसर में घुमते दिखाई दिए थे. इसके बाद उन्होंने 28 मार्च की रात को पूर्व योजना अनुसार खाली प्लॉट पर ले जाकर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया. जिससे उसकी मृत्यु हो गई. मृतक की मां कविता डायमंड डोंगरे (45) की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने भादंवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है. जांच थानेदार देवीदास कठाडे के मार्गदर्शन में एपीआई संजयकुमार सोनेकर कर रहे हैं.
Youth murdered 3 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Drishyam 3 BO Day 4: Mohanlal की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा तूफान, वीकेंड पर हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई
May 25, 2026 | 12:17 PM10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
May 25, 2026 | 12:15 PMअंधेरी में घरेलू विवाद बना मौत की वजह, पति की पिटाई के बाद महिला की मौत
May 25, 2026 | 12:14 PMअसम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान
May 25, 2026 | 12:12 PMGondia जिला परिषद में मचा हड़कंप; मनरेगा मजदूरी के लिए ग्राम पंचायत सदस्य ने कीया ‘मैं भी कॉकरोच’ आंदोलन
May 25, 2026 | 12:11 PMछतरपुर में हादसा: ट्रक ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, 2 सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत, आरोपी चालक फरार
May 25, 2026 | 12:08 PMMP Water Crisis: पेयजल संकट पर सरकार सख्त, सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल प्रदाय अमले के अवकाश पर रोक
May 25, 2026 | 12:02 PMवीडियो गैलरी

ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM













