Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आज निकलेगा आदिवासियों का आरक्षण मोर्चा

Gondia News: गोंदिया में 6 अक्टूबर को आदिवासी आक्रोश मोर्चा निकाला जाएगा। 50,000 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। आरक्षण में गैर-आदिवासी समुदायों की घुसपैठ को रोकना इसका मुख्य उद्देश्य है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 06, 2025 | 09:35 AM

गाेंदिया पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tribal Reservation March In Gondia: आदिवासी आरक्षण में अन्य गैर आदिवासी समुदायों की घुसपैठ को रोकने के लिए गोंदिया में आज यानी 6 अक्टूबर को आदिवासी आक्रोश मोर्चे का आयोजन किया गया है। इस मोर्चे में जिले भर से 50 हजार से अधिक लोग शामिल होने वाले हैं। इसलिए बड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। जिले के सभी थानों से करीब 722 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का बंदोबस्त लगाया गया है।

संयुक्त आदिवासी कृति समिति गोंदिया और विभिन्न आदिवासी संगठनों के नेतृत्व में 6 अक्टूबर को आक्रोश मोर्चा इंदिरा गांधी स्टेडियम से जिलाधीश कार्यालय तक निकाला जाएगा। हैदराबाद गजट के आधार पर बंजारा और धनगर समुदायों द्वारा आदिवासी समुदायों के लिए आरक्षण का दावा किया जा रहा है।

हालांकि इन दोनों समुदायों को अलग-अलग आरक्षण प्राप्त है, संयुक्त आदिवासी कृति समिति का कहना है कि बंजारा सहित अन्य गैर आदिवासी समुदाय जनजाति में शामिल होकर आरक्षण पाने की कोशिश कर रहे हैं।

समिति का कहना है कि बंजारा और धनगर समुदाय आदिवासी होने के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं और उन्हें आदिवासी आरक्षण में शामिल करना भारतीय संविधान के खिलाफ है। आदिवासी समुदाय सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ है।

अधिकारी हनन को लेकर आक्रोश

समिति ने आशंका जताई है कि अगर बंजारा, धनगर और अन्य गैर-आदिवासी समुदायों को आदिवासी आरक्षण में शामिल किया गया, तो मूल आदिवासी समुदाय के अधिकारों का हनन होगा और उनकी स्थिति और खराब हो जाएगी। इसलिए संयुक्त आदिवासी कृति समिति गोंदिया और विभिन्न आदिवासी संगठनों मोर्चे का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें:- MP-राजस्थान में बच्चों की मौतों के बाद महाराष्ट्र सरकार सख्त, FDA ने कप सिरप पर लगाई रोक

मोर्चा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस का बड़ा बंदोबस्त लगाया गया है। इसके लिए 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 4 उपविभागीय पुलिस अधिकारी, 18 पुलिस निरीक्षक, 42 पुलिस उपनिरीक्षक व सहायक पुलिस निरीक्षक, 398 पुरुष पुलिस अंमलदार, 199 महिला पुलिस अंमलदार व 2 दंगा-रोधी दस्ता जिसमें 60 पुलिस कर्मी ऐसे कुल 722 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

2 मार्ग से यातायात शाम 6 बजे तक बंद

आदिवासी आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आम जनता को कोई खतरा, असुविधा या बाधा न हो, इसके लिए जिलाधीश ने यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ने के लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, जयस्तंभ चौक से फुलचुर नाका व फुलचुर नाका से पतंगा चौक तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात बंद कर दी गई।

वहीं फुलचुर नाका से जयस्तंभ चौक व पतंगा चौक से कारंजा टी पॉइंट होते हुए फुलचुर नाका तक आने वाला यातायात सुबह 9 से शाम 6 बजे तक दोनों दिशाओं के लिए खुला रहेगा। साथ ही मोर्चे में आने वाले प्रदर्शनकारियों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Tribal reservation march to be held in gondia today police arrangements

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2025 | 09:35 AM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

माता-पिता की संपत्ति पर बहनों का आधा हिस्सा, हाई कोर्ट ने लगाई मुहर, ‘त्याप पत्र’ अमान्य करार

2

टीईटी परीक्षा की सख्ती का विरोध, शिवसेना शिक्षक आघाड़ी ने गड़चिरोली के सहपालकमंत्री से की ये मांग

3

ठाणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस बैनर वार शुरू, अजित गुट ने शरद गुट को दिया करारा जवाब

4

पति की मौत के 7 साल बाद न्याय की उम्मीद, हाई कोर्ट ने 2,672 दिनों की देरी माफ कर अपील को दी मंजूरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.