Gondia News:सालेकसा-बोदलबोडी मार्ग बदहाल, सड़क गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश
Gondia Road Issue: गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील में बोदलबोडी-भजेपार मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई।
Road Issue (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Salekasa Road Condition: गोंदिया जिले की आदिवासी बहुल व मध्यप्रदेशछत्तीसगढ़ सीमा से लगे सालेकसा तहसील के बोदलबोडीसालेकसाभजेपार मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण यह सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद और सार्वजनिक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी पर वर्षों से सड़क की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क सालेकसा तहसील का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे बोदलबोडी, गिरोला, धानोली, दरबडा, गोविंदपुर, माताटोला, नदीटोला, भजेपार, दागोटोला, साखरीटोला, अंजोरा, गांधीटोला, बापूटोला, चर्जेटोला, भालीटोला, आमगांव, देवरी सहित अनेक गांव जुड़े हुए हैं। इसी मार्ग से लोग सालेकसा, आमगांव और राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचते हैं।
20 साल से अनदेखी का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2004 में इस सड़क पर पहली बार खड़ीकरण किया गया था। इसके बाद पिछले 20 से 21 वर्षों में न तो डामरीकरण हुआ और न ही मरम्मत के नाम पर मुरूम डाला गया। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में आसमानी आफत, पहले फटे बादल और अब भूखे रहने की नौबत, डब्बेवालों के फैसले से संकट में मुंबईकर
Yavatmal News: इथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति पर सरकार को घेरा, सामाजिक कार्यकर्ता का तीखा हमला
Bhandara News: लाखांदुर में ग्रीष्मकालीन धान के भुगतान अटके, किसानों पर आर्थिक संकट
रेलवे अलर्ट: लोनावला-कर्जत घाट में भूस्खलन, लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, यात्रा से पहले स्टेटस जांचें
बरसात के मौसम में सड़क पर बड़ेबड़े गड्ढे और जलभराव होने से सबसे अधिक परेशानी जिला परिषद स्कूल व आंगनवाड़ी जाने वाले छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। अभिभावकों को बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल भेजना पड़ रहा है। किसानों और मजदूरों को भी खेतों तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सालेकसा सड़क बनी जानलेवा गड्ढों का रास्ता
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। घरों में पानी घुसने का खतरा, स्वास्थ्य पर भी मंडरा रहा संकटसड़क पर जगहजगह पानी जमा होने से आसपास के मकानों में पानी घुसने की आशंका बढ़ गई है। लंबे समय तक जलभराव रहने से मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
अवैध रेत परिवहन से और बिगड़ी सड़क की हालत
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानि का इंतजार कर रहा है। उन्होंने तत्काल वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और सड़क की मरम्मत शुरू करने की मांग की है।
अवैध रेत परिवहन से सड़क खराब
ग्रामीणों का आरोप है कि इन दिनों मातोश्री पांदण सड़क निर्माण कार्य के दौरान बोदलबोडी क्षेत्र से अवैध रूप से रेत, मिट्टी और मुरूम का परिवहन किया गया, जिससे पहले से जर्जर सड़क और अधिक खराब हो गई।उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
ये भी पढ़े: ठाणे में मूसलाधार बारिश बनी आफत, 24वीं मंजिल से गिरा सीमेंट ब्लॉक, ट्रक पलटा, हुए कई हादसे, ट्रैफिक भी ठप
विधायक को ज्ञापन सौंपकर कोई लाभ नहीं
बोदलबोड़ी सरपंच देवेंद्र पटले ने कहा कि हमने इस सड़क के निर्माण को लेकर क्षेत्र के विधायक संजय पुराम को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला। लगातार अवैध रेत, मिट्टी और मुरुम के परिवहन से सड़क की हालत और बिगड़ गई है।
यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो हम इस संबंध में उपविभागीय अधिकारी व जिलाधीश से शिकायत करेंगे। ग्रामीणों की सुरक्षा और आवागमन को देखते हुए प्रशासन तत्काल सड़क की मरम्मत कराए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करे।
