रॉयल पब्लिक स्कूल भंडारा में ग्रेजुएशन समारोह, विद्यार्थियों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Graduation Ceremony: भंडारा के रॉयल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान किया गया।
Academic Achievement (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Royal Public School Bhandara: रॉयल पब्लिक स्कूल, भंडारा में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया। गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और उनके विद्यालयीन सफर का सम्मान किया गया।
समारोह में कक्षा 10वीं के उत्तीर्ण होने जा रहे विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके वर्षों के परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय की वैलिडिक्टोरियन स्मृति सिंह का प्रेरक संबोधन रहा।
स्मृति सिंह के प्रेरक संबोधन ने विद्यार्थियों में भरा आत्मविश्वास
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, नियमित अध्ययन करने तथा कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता का आधार अनुशासन, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच है। योजनाबद्ध अध्ययन व समय प्रबंधन पर मार्गदर्शन साथ ही, उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को योजनाबद्ध अध्ययन और समय प्रबंधन का महत्व समझाया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में 40 राइस मिलर्स पर कार्यवाही, गलत जानकारी दर्ज कर शासन को गुमराह करने को आरोप
कोराडी की राख से हांफ रहा उत्तर नागपुर: पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने विधानसभा में सरकार को घेरा
पुणे मनपा का बिल्डरों पर शिकंजा, 32 गांवों की परियोजनाओं में पानी देना होगा अनिवार्य, शपथ पत्र होंगे सार्वजनिक
नसरापुर कांड: 3 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में 65 साल का भीमराव कांबले दोषी करार, 29 जून को सुनाई जाएगी सजा
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में CT स्कैन और MRI जांच हुई सस्ती, PPP मॉडल लागू, पात्र मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलेगी
रॉयल पब्लिक स्कूल में भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित
समारोह ने विद्यार्थियों के लिए विद्यालय जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय के समापन और नए अवसरों की शुरुआत का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति सजग रहने तथा उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह उत्साह, भावनाओं और प्रेरणा से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
