Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सादगी से मनाया पोला पर्व, घरों में बैलों की हुई पूजा, नहीं हुआ सार्वजनिक आयोजन

  • By navabharat
Updated On: Sep 07, 2021 | 11:23 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

बिरसी फाटा / तिरोडा. भारत कृषि प्रधान देश है. कृषि कार्य में बैलों का महत्वपूर्ण योगदान होता है. बैलों के प्रति कृतज्ञाता पूर्वक पूजन का त्योहार है. पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना संकट ने पोला उत्सव पर पानी फेर दिया. शहरों की तुलना गावों में इसका विशेष महत्व है.

प्रतिवर्ष ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाने वाला पोला पर्व इस बार भी प्रशासन द्वारा जारी निर्देश का पालन करते हुए ग्राम बिरसी, लाखेगांव, बोपेसर, विहिरगांव व परिसर के गावों में यह त्योहार सादगी पूर्वक मनाया गया. पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सार्वजनिक आयोजन नही किया गया. बैलों की घरों में पूजा की गई.

इस दौरान बैलों का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया. पिछले अनेक बरसों की परंपरा के अनुसार गांव के मैदान पर तोरन लगाई जाती थी जिसका पूजन गांव के पुलिस  पाटील के द्वारा गाजे-बाजे से किया जाता था जिसके बाद बैल जोडियों द्वारा तोरण तोड़ी जाती थी. इस दौरान  बैल ही बैल नजर आते थे.

रंग बिरंगे सजे हुए बैलों से पूरा मैदान रंगा हुआ लगता था तथा बैलों की घंटियां पूरे गाव में गूंजती थी. शाम को बैल जोडिय़ों को पकवान खिलाकर पूजन किया जाता था. लेकिन इस वर्ष सादगी पूर्वक पोला पर्व मनाया गया. सार्वजनिक पूजन नही हो सका जिस पर अनेक किसानों ने नाराजी व्यक्त की.

तोरण तोड़कर पास में रखने की है परंपरा

पोला पर्व पर गांव के मैदान पर लगाई गई तोरण तोड़कर उसका एक हिस्सा अपने पास रखने की भी परंपरा का निर्वहन इस वर्ष नहीं हो पाया. सार्वजनिक आयोजन नहीं होने से गांव के  मैदान पर तोरण नहीं लगाई गई. उल्लेखनीय है कि मैदान पर तोरण टूटने के बाद उसका हिस्सा लूटने के लिए भीड़ लग जाती थी. जो इस बार देखने को नही मिली.

नहीं मनाया तान्हा पोला                                                       

महाराष्ट्र की संस्कृति में पोले के बाद तान्हा (छोटा) पोला मनाया जाता है. गावों में तान्हा पोले का आयोजन भी किया जाता है. लेकिन इस वर्ष भी प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए तान्हा पोले का आयोजन नही किया गया.  इस दिन छोटे बच्चे अपना नंदी बैल लेकर घर घर घूमते हैं और लकड़ी के बैलों की पूजा कराते हैं.

ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों का तान्हा पोला भी कोरोना की भेंट चढ़ गया. पोला पर्व के दूसरे दिन तान्हा पोला को लेकर बच्चों में उत्साह रहता था. इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला. हर साल तान्हा पोला पर सुबह से बच्चे हाथों में लकड़ी से बने बैलों को लेकर घर-घर पहुंचते थे. बच्चे घरों में जाकर नंदी के पूजन के लिए आवाज लगाते थे. इस बार लोग बच्चों के आने का इंतजार करते रहे लेकिन बच्चे लकड़ी के बैलों का पूजन कराने नहीं पहुंचे.

Pola festival celebrated with simplicity worship of oxen in homes no public event

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2021 | 11:23 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार शिक्षक भर्ती देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, STET के लिए इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

2

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की ये है सही तारीख़, जानिए इस त्योहार से जुड़ी क्या है मान्यता

3

जोधपुर में वसुंधरा-भागवत की मुलाकात, राजस्थान में बढ़ी सियासी हलचल, जानें क्या हुई बात?

4

मोदी और सिद्धारमैया पर भविष्यवाणी हुई थी सच! अब दक्षिण के मुख्यमंत्री ने बिहार चुनाव का बताया परिणाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.