मोदी और सिद्धारमैया पर भविष्यवाणी हुई थी सच! अब दक्षिण के मुख्यमंत्री ने बिहार चुनाव का बताया परिणाम
Bihar Election News: लोकसभा चुनाव 2024 और कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। अब उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है।
- Written By: Saurabh Pal
पीएम मोदी, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी (फोटो- नवभारत डिजाइन)
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव का चुनाव आयोग कभी भी ऐलान कर सकता है। राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट चुके हैं। हालही में राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी की वोट अधिकार यात्रा खत्म हुई है। इस वोट अधिकार यात्रा में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए। इन नेताओं में एक नाम तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का भी है। रेड्डी पूरे एक दिन वोट अधिकार यात्रा में रहे। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया।
बिहार से आने के बाद रेड्डी ने इंडिया टूडे के पॉडकास्ट में बिहार चुनाव समेत तमाम राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी राजनीतिक भविष्यवाणियों का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह कर्नाटक विधानसभा चुनाव, तेलंगाना विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 पर उनकी भविष्यवाणियां सच हुई हैं।
मोदी मैजिक की एक्सपायरी डेटः रेड्डी
कांग्रेस नेता व तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से एक हैं। कांग्रेस पार्टी को करीब से जानने वालों का मानना है कि राहुल गांधी रेवंत रेड्डी को काफी पंसद करते हैं। वह युवा हैं और किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि हर जीच की एक्सपायरी डेट होती है। उसी तरह मोदी मैजिक की भी एक्सपायरी डेट है। रेड्डी ने कहा कि अब मोदी का जादू खत्म हो गया है। ये बात मैंने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था। सब कह रहे थे अबकी बार 400 पार, लेकिन मैंने कहा था 240 सीटें आएंगी और परिणाम सबके सामने है।
सम्बंधित ख़बरें
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
ये भी पढ़ें- यमुना का रौद्र रूप, दिल्ली-यूपी और हरियाणा के लिए आज की रात भारी! अलर्ट जारी
रेवंत रेड्डी का दावा- बिहार महागठबंधन की जीत तय
इसके बाद रेड्डी से पूछा गया कि आप बिहार से होकर आए हैं। बिहार चुनाव को लेकर क्या कहना है। इस पर रेड्डी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन का पूरा माहौल है। वहां 100% हम लोग चुनाव जीतने जा रहे हैं। रेड्डी ने बताया कि मैंने तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले जीत का दावा किया था और आज मैं मुख्यमंत्री हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले मैंने कहा कि था कांग्रेस पार्टी का बहुमत आ रहा है। 135 सीटे कांग्रेस जीतेगी। कांग्रेस की न एक सीट कम आई न ज्यादा आई।
राहुल गांधी के राजनीतिक करियर पर भविष्यवाणी
इन सब के अलावा राहुल गांधी के राजनीतिक भविष्य पर भी रेड्डी ने भविष्यवाणी की। उन्होंने 2029 में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन 2024 से कहीं ज्यादा अच्छा रहेगा। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। निश्चित तौर पर राहुल गांधी 2029 में प्रधानमंत्री बनेंगे।
