Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टिल्लू पंप के उपयोग से नहीं मिल रहा पानी, नवेगांवबांध में नल जल आपूर्ति योजना पर संकट

Water Supply Issue: नवेगांवबांध के येरंडी–देवलगांव में टिल्लू पंप के बढ़ते उपयोग से नल जल आपूर्ति योजना प्रभावित हो रही है, जिससे वार्ड तीन में गंभीर जल संकट पैदा हो गया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 14, 2026 | 06:27 PM

Water Supply Issue:नवेगांवबांध के येरंडी–देवलगांव (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Navegaonbandh Water Crisis: नवेगांवबांध स्थित येरंडी–देवलगांव में ग्राम पंचायत की ओर से पिछले कई वर्षों से लघु नल जल आपूर्ति योजना संचालित की जा रही है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से इस योजना के नलों पर टिल्लू पंप का उपयोग बढ़ गया है, जिससे पानी की चोरी हो रही है। परिणामस्वरूप नलधारकों को पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। लाभार्थियों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत जल्द से जल्द टिल्लू पंप जब्त कर संबंधितों पर कार्रवाई करे।

गांव में पिछले 25 वर्षों से यह लघु नल जल आपूर्ति योजना सुचारू रूप से चल रही थी। लेकिन हाल के दिनों में कुछ लोगों द्वारा टिल्लू पंप का उपयोग किए जाने से योजना को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत की ओर से पहले भी समझाइश दी गई थी और टिल्लू पंप बंद कर नियमित जल आपूर्ति बनाए रखने की अपील की गई थी।

जरूरतमंद नागरिकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा

गांव के वार्ड क्रमांक तीन में स्थिति अत्यंत गंभीर है। यहां नलों में या तो बहुत कम पानी आता है या कई बार बिल्कुल नहीं आता। घरों में नल होने के बावजूद लोगों को बोरवेल और कुएं से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। टिल्लू पंप के अत्यधिक उपयोग के कारण सार्वजनिक नल बंद हो गए हैं, जिससे जरूरतमंद नागरिकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना लक्ष्य, महाराजस्व अभियान पर जिलाधिकारी आंचल गोयल का बड़ा बयान

समृद्धि महामार्ग पर सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार दिखाकर कार रोकी, यात्रियों से लूट

सामने आएगा आर्थिक सर्वेक्षण, CM पेश करेंगे बजट, रिपोर्ट से साफ होगा सरकार का रोडमैप

कांग्रेस-ठाकरे गुट संग शरद पवार की दिल्ली वापसी तय, सुप्रिया सुले ने किया ऐलान

ये भी पढ़े: BMC चुनाव में ‘पाडू’ मशीन पर मचा बवाल: राज ठाकरे ने उठाए सवाल, कमिश्नर ने दी सफाई; जानें क्या है यह?

वार्ड 3 में स्थिति गंभीर

ग्राम पंचायत का वार्ड क्रमांक तीन निचले हिस्से में स्थित है, जबकि ऊपरी हिस्सों में रहने वाले लोग खुलेआम टिल्लू पंप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे निचले क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पा रहा है और गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है।

Navegaonbandh tullu pump water supply crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2026 | 06:27 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.