नाना पटोले के जन्मदिन पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Nana Patole: नाना पटोले ने अपने जन्मदिन के अवसर पर साकोली में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भावी पीढ़ी का निर्माण और ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।
Nana Patole (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Sakoli Event: देश की भावी पीढ़ी को सही दिशा देना और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण के इस दौर में समाज के हर वर्ग को आगे आकर जिम्मेदारी उठानी होगी। यह प्रतिपादन प्रदेश के वरिष्ठ नेता व विधायक नाना पटोले ने स्थानीय जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। अपने जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को मानव अस्तित्व के लिए अनिवार्य बताया।
नाना पटोले ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में सफलता के लिए कठोर परिश्रम, निरंतरता और आत्मविश्वास ही एकमात्र चाबी है। उन्होंने आगे जोड़ा कि पर्यावरण संतुलन के बिना मानव जीवन सुरक्षित नहीं रह सकता, इसलिए वृक्षारोपण और वनसंपदा की रक्षा करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। हरित क्रांति केवल किसानों के कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानव जाति के अस्तित्व का आधार है।
साकोली में उमड़ा जनसैलाब
विधायक नाना पटोले के जन्मदिन के उपलक्ष्य में साकोली में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लाखनी, लाखांदुर और साकोली तहसील के अंतर्गत एमपीएससी परीक्षा सहित कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले कुल 435 मेधावी छात्रछात्राओं का सूर्यकिरण फाउंडेशन तथा नाना पटोले मित्र परिवार की ओर से सत्कार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
श्रीकांत शिंदे बनेंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री? क्या कहा शिंदे गुट के सिद्धेश कदम ने
मुख्य अतिथि नाना पटोले के हाथों सभी मेधावियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वडद एवं सुकड़ी में पौधारोपणविश्व पर्यावरण दिवस के विशेष संयोग पर इस बार जन्मदिन के उल्लास को पर्यावरण चेतना से जोड़ा गया। इसके तहत वडद एवं सुकड़ी में सघन पौधारोपण अभियान चलाया गया।
जनसंपर्क कार्यालय, साकोली 📍 काल माझ्या वाढदिवसानिमित्त साकोली विधानसभा क्षेत्रातील गुणवंत विद्यार्थ्यांचा सत्कार सोहळा साकोली येथील जनसंपर्क कार्यालयात माझ्याहस्ते संपन्न झाला. यावेळी सर्व निपुण विद्यार्थी आणि विद्यार्थिनींचा सन्मान करत त्यांना पारितोषिक प्रदान केले आणि पुढील… pic.twitter.com/GVYlwO6wcQ — Nana Patole (@NANA_PATOLE) June 6, 2026
भावी पीढ़ी का निर्माण ही सच्ची राष्ट्रसेवा: नाना पटोले
विधायक पटोले ने स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस गरिमामयी समारोह में भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली और नागपुर सहित विभिन्न जिलों के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
ये भी पढ़े: Mumbai Local Train: पनवेल-कर्जत रेल कॉरिडोर 98% पूरा, मुंबई लोकल को जल्द मिलेगी नई लाइफलाइन
उपस्थित रहने वालों में सांसद प्रशांत पडोले, विधायक सुधाकर आडबले, विधायक अभिजीत वंजारी, अतुल लोंढे, कविता ऊके, गोपाल अग्रवाल, दिलीप बनसोड, चरण वाघमारे, सचिन शेंडे, मुकुंद साखरकर, असलम शेख, योगराज झलके और साकोली तहसील अध्यक्ष अशोक कापगते शामिल थे।
