गोंदिया पहुंचे DRM ने परखा मेमू-डेमू शेड, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को लेकर दिए कड़े निर्देश
Gondia Railway: मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने इतवारी से गोंदिया खंड तक विशेष विंडो ट्रेलिंग सुरक्षा निरीक्षण कर रेल पथ, सिग्नल प्रणाली और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
- Written By: केतकी मोडक
डीआरएम दीपक गुप्ता गोंदिया रेलवे स्टेशन पर मेमू-डेमू शेड का निरीक्षण करते हूए (सोर्स - नवभारत)
DRM Deepak Gupta Inspected MEMU-DEMU Shed At Gondia Railway Station: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में सुरक्षित, संरक्षित और सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दीपक कुमार गुप्ता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से गोंदिया खंड तक विशेष विंडो ट्रेलिंग सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल पथ, सिग्नलिंग प्रणाली, ओएचई (OHE), समपार फाटक और अन्य महत्वपूर्ण रेल संरचनाओं का बारीकी से अवलोकन कर सुरक्षा मानकों की व्यापक समीक्षा की।
निरीक्षण यात्रा के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों और रेल परिसंपत्तियों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से संरक्षा, अनुरक्षण तथा परिचालन व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना चाहिए।
गोंदिया मेमू-डेमू शेड का विस्तृत मूल्यांकन
गोंदिया पहुंचने पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने मेमू-डेमू शेड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल रेकों के रखरखाव, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, अनुरक्षण प्रक्रियाओं और कार्य दक्षता का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता के अनुरक्षण तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एपीआई और 14 पीएसआई के तबादले व सेवा विस्तार
PIL से लेकर टैक्स मामलों तक, नागपुर हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी; 8 जून से बदलेगी सुनवाई व्यवस्था
अंकुरित ज्वार का चारा बना जानलेवा, यवतमाल में 22 मवेशियों की मौत, 78 की बचाई गई जान
नागपुर विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस के लिए बाहरी नहीं, अंदरूनी चुनौती बड़ी; 18 जून को मतदान
यात्री सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा
गोंदिया स्टेशन का निरीक्षण करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, टिकटिंग सेवाओं, पेयजल, प्रतीक्षालय, सुरक्षा व्यवस्थाओं और स्टेशन विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेल यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश जारी किए।
यह भी पढे़ं:- इरई बांध का जलस्तर तेजी से घटा, सीटीपीएस के बिजली उत्पादन पर पड़ सकता है असर
निरीक्षण के दौरान सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण सुरक्षा निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल), वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (रोलिंग स्टॉक व जनरल), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी), वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ऑपरेशन), वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त (रेल सुरक्षा बल) सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे।
यह निरीक्षण नागपुर मंडल की उस सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत संरक्षा, गुणवत्ता और यात्री संतुष्टि को केंद्र में रखकर रेलवे सेवाओं को और अधिक प्रभावी व विश्वसनीय बनाया जा रहा है।
