- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Mla Aggarwal Strict Regarding Renovation Repair And Construction Of New Roads Of Dilapidated Roads Gave Strict Instructions Regarding Meeting Of Officials
जर्जर सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत व नए मार्ग निर्माण को लेकर विधायक अग्रवाल सख्त, अधिकारियों की बैठक लेकर दिए कड़े निर्देश
- Written By: नवभारत डेस्क

गोंदिया. विधायक विनोद अग्रवाल ने गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जर्जर अवस्था पर, नए सड़क निर्माण, राष्ट्रीय महामार्ग के कार्यो पर सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर उनकी समीक्षा की व इन कार्यो को तुरंत गति देने के सख्त निर्देश दिए.
बैठक में बाढ़ से ग्रस्त सड़कों की दुरुस्ती, खराब राज्य मार्ग व जिला मार्ग की दुरुस्ती व शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत, नए रास्तों का नवीनीकरण, डामरीकरण, पुल आदि पर विस्तार से चर्चा हुई.
अग्रवाल ने सभी कार्यो की समीक्षा के साथ ही, रावणवाड़ी नेशनल हाइवे से कामठा, आमगांव, सालेकसा होते हुए डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ तक इस मार्ग को इंटरस्टेट कनेक्टिविटी के तहत नेशनल हाइवे करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए. इसके अलावा कारंजा पुलिस मुख्यालय से जिलाधीश कार्यालय तक बायपास का कार्य, गोंदिया-रावणवाड़ी राष्ट्रीय महामार्ग पर डामरीकरण के कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए.
सम्बंधित ख़बरें
वैकल्पिक मार्ग का ‘नक्शा’ भूले अधिकारी, परसवाड़ा-बोरा मार्ग बंद होने से जनता की बढ़ी मुसीबत
तेज रफ्तार बनी मुसीबत: गोंदिया में हाईवे निर्माण के बीच बाइक रेस, हादसों का खतरा
एक माह से राष्ट्रीय हाईवे अंधेरे में, विभाग की अनदेखी, वर्षों बाद भी नपं को हस्तांतरण नहीं
खातिया-आंभोरा मार्ग बना जी का जंजाल, सफर करने वालों के लिए मौत का सफर, संबंधित विभाग की अनदेखी
भारी वाहनों के आवाजाही को बायपास रूप में जोड़ने के लिए नंगपुरा/मुर्री से भागवत टोला होते हुए मार्ग को सीमेंटीकरण करने के लिए नियोजन करने व प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही फुलचुर नाके से जयस्तंभ चौक, नेहरू चौक होते हुए मरारटोली बालाघाट टी-पॉइंट तक करीब 3.6 किमी. तक सड़क नवीनीकरण करने के निर्देश दिए.
गोंदिया शहर में जर्जर सड़को के गड्ढे भरने के लिए भी कड़े निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत कुड़वा से बालाघाट टी पॉइंट रिंगरोड के गड्ढे बुझाने कार्य जारी हुआ है. जिसका सिमेंटीकरण कार्य भी दिवाली के बाद शुरू हो जाएगा. जिससे इस समस्या का स्थाई समाधान होगा. इसी तरह प्रभात टॉकीज से विधायक कार्यालय होते हुए पुरानी कृषि उत्पन्न बाजार समिति की ओर जाने वाला मार्ग भी भूमिगत गटर योजना के कारण रुका हुआ है, इसके भी गड्ढे जल्द भरे जाने की जानकारी अधिकारियों ने विधायक अग्रवाल को दी.
उल्लेखनीय है कि शहर में भूमिगत गटार योजना के चालू कार्य के चलते सड़कों के निर्माण कार्य को प्रस्तावित रखा गया है. गटार योजना के कार्य पश्चात इन सड़कों के कार्य को गति दी जाएगी. बैठक में अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े मार्गो को दुरुस्ती, मरम्मत करने जल्द नियोजन बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए. बैठक में राष्ट्रीय महामार्ग, सार्वजनिक बांधकाम विभाग क्रमांक 1, महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल, सार्वजनिक बांधकाम विभाग जिप के कार्यकारी अभियंता, उप अभियंता व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
Mla aggarwal strict regarding renovation repair and construction of new roads of dilapidated roads gave strict instructions regarding meeting of officials
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आप जानते हैं? युधिष्ठिर के सारथी थे शल्य, महाभारत की इस अनसुनी कथा में छिपा है बड़ा रहस्य
Mar 04, 2026 | 03:32 PMखाड़ी में फंसे लोगों के लिए अहिल्यानगर में कंट्रोल रूम, राधाकृष्ण विखे पाटिल के प्रयास
Mar 04, 2026 | 03:29 PMद केरला स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ओ रोमियो और अस्सी की हवा हुई टाइट, जानें बॉर्डर 2 का हाल
Mar 04, 2026 | 03:24 PMआधी इच्छा पूरी…आधी रही अधूरी! तमिलनाडु में कांग्रेस-DMK की शीट शेयरिंग तय, कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?
Mar 04, 2026 | 03:20 PMपुणे महानगर पालिका का बड़ा निर्णय: अस्पतालों के रखरखाव हेतु स्वास्थ्य विभाग को मिलेगा स्वतंत्र फंड
Mar 04, 2026 | 03:20 PMक्या त्रेतायुग में भी खेली जाती थी होली? जानिए श्रीराम और माता सीता से जुड़ी अनसुनी कथा
Mar 04, 2026 | 03:14 PMT20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल से पहले बप्पा के शरण में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, जीत के लिए की प्रार्थना
Mar 04, 2026 | 03:13 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














