-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Mid Day Meal Closed For A Month Thousands Of Students Deprived Of School Nutrition
महीने भर से मध्यान्ह भोजन बंद, हजारों विद्यार्थी शालेय पोषण आहार से वंचित
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
सड़क अर्जुनी. शालेय पोषण आहार योजना तहसील की 137 जिला परिषद शाला व निजी अनुदानित शालाओं में लागू की गई है. इससे कक्षा 1 से 8वीं तक के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलता है. लेकिन, अधिकांश शालाओं को दिसंबर से राशन की आपूर्ति नहीं हुई है. कुछ शालाओं में पोषाहार बचा है, उन्हें छोड़कर शेष सभी शालाओं में पिछले एक महीने से पोषाहार नहीं बना है.
इससे हजारों विद्यार्थी मध्यान्ह भोजन से वंचित हैं. तहसील के जिला परिषद व अनुदानित शालाओं में पोषण आहार का नियमित कोटा समाप्त हो गया है. शालाओं में पोषण आहार के वितरण के लिए तहसील स्तर पर एक आपूर्तिकर्ता को निश्चित किया गया है. लेकिन शालाओं को भोजन की आपूर्ति ठीक तरह से नहीं हो रही है.
अधिकांश शालाओं को दिसंबर 2022 से चावल की आपूर्ति नहीं की गई है. कुछ शालाओं में चावल की आपूर्ति की गई. लेकिन आपूर्तिकर्ता ने चना, मटर दाल, उड़द जैसी दालों की आपूर्ति नहीं की. तो छात्रों को चावल के साथ क्या खाना चाहिए, यह प्रश्न है. पिछले एक महीने से अनाज की आपूर्ति नहीं हो पाई है. परिणामस्वरूप शालाओं में पौष्टिक भोजन नहीं पकाया जा रहा है. जिससे ऐसी शालाओं के हजारों विद्यार्थी एक माह से मध्यान्ह भोजन योजना से वंचित हैं.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया जिला परिषद स्कूलों के बच्चे रहेंगे भूखे? पोषण आहार का स्टॉक खत्म होने की कगार पर, मिड-डे मील पर संकट
बंगाल के मिड-डे मील में बच्चों को नहीं मिलेंगे अंडे? ISKCON को कमान मिलते ही भड़की TMC, मचा सियासी बवाल
बिहार में 250 छात्रों की स्वास्थ्य में हुआ सुधार, मिड-डे मील खाने के बाद पड़े बीमार, भोजन में मिला था सांप
मालेगांव के 28 स्कूलों पर प्रशासक नियुक्त, छात्र संख्या और अनुदान में गड़बड़ी; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण तहसील में विद्यार्थी पोषण आहार से वंचित हैं. पोषण आहार योजना कई आदिवासी, गरीब छात्रों के लिए एक सहारा थी. यह योजना शाला छोड़ने वालों को कम करने और शाला में उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी.
[blockquote content=”पोषाहार नहीं मिलने से विद्यार्थी पोषाहार से वंचित हैं. निजी व्यापारियों से अनाज खरीदना और खाना बनाना प्रधानाध्यापक के अधिकार में नहीं है. इसे लेकर कोई आदेश नहीं है.” pic=”” name=”जितेंद्र चन्ने (अध्यक्ष-स्कूल प्रबंधन समिति पांढरी)”]
[blockquote content=”इस संबंध में तहसील के आपूर्तिकर्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि लेबर के अभाव में आपूर्ति का काम बाधित हो गया है. जल्द ही शालाओं में आनाज की आपूर्ति की जाएगी ऐसा आश्वासन दिया. ” pic=”” name=”सुभाष बागड़े (समूह शिक्षा अधिकारी-सड़क अर्जुनी)”]
Mid day meal closed for a month thousands of students deprived of school nutrition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














