Vidhan Sabha Election 2026: तमिलनाडु और पुडुचेरी में बजा चुनावी बिगुल, इस दिन होगा चुनाव, 4 मई को आएगा रिजल्ट

Election Date 2026: चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में वोटिंग एक फेज में होगी।
Election Date 2026
सीईसी ज्ञानेश कुमार, ईवीएम (डिजाइन इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Vidhan Sabha Election 2026: चुनाव आयोग ने रविवार को असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारियां साझा की। असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे। वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा।

जबकि तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। इन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के चुनावों के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। पांचों राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चुनाव की घोषणा होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आयोग ने पिछले कुछ दिनों में सभी चुनावी राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की है और राजनीतिक दलों, अधिकारियों तथा मतदाताओं से बातचीत की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग की टीम ने इन राज्यों में जाकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात कर उनके सुझाव भी लिए गए। साथ ही प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, राज्य निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस महानिदेशकों से भी विस्तृत चर्चा की गई।

पुडुचेरी की 30 सीटों पर चुनाव

चुनाव आयोग ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। केंद्र शासित प्रदेश की सभी 30 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। यहां वर्तमान में ऑल इंडिया एन.एआरसी और भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार सत्ता में है। पिछली बार एन.रंगास्वामी के नेतृत्व में एआईएनआरसी को 10 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा और अन्य दलों ने भी सीटें जीती थीं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त होगा।

चुनावी प्रक्रिया तारीख और दिन
राजपत्र अधिसूचना जारी होने की तिथि 16 मार्च 2026 (सोमवार)
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 (सोमवार)
नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की तिथि 24 मार्च 2026 (मंगलवार)
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 (गुरुवार)
मतदान की तिथि 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
मतगणना की तिथि 4 मई 2026 (सोमवार)
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तिथि 6 मई 2026 (बुधवार)

तमिलनाडु का पूरा चुनावी शेड्यूल आया सामने

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के अनुसार तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। नए कार्यक्रम के तहत राज्य की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। आयोग इस बार कम चरणों में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की योजना बना रहा है। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 118 सीटों का बहुमत चाहिए। फिलहाल राज्य में एम.के स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके की सरकार है मुख्य मुकाबला एआईएडीएमके और डीएमके के बीच माना जा रहा है। जबकि भाजपा, कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल भी मैदान में हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com